Infinix Note 60 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, रियर पैनल पर मिलेगा Active Matrix Display

भारत में Infinix Note 60 Pro को 13 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर भी इस स्मार्टफोन के लिए अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2026 17:44 IST
ख़ास बातें
  • भारत में Infinix Note 60 Pro को 13 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा
  • यह Android 16 पर बेस्ड XOS 16 पर चलेगा
  • इस स्मार्टफोन के रियर पैनल पर Active Matrix Display दिया जाएगा

इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा

चाइनीज हैंडसेट मेकर Infinix का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। Infinix Note 60 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। हाल ही में इस स्मार्टफोन की Infinix की इंटरनेशनल वेबसाइट पर लिस्टिंग हुई थी। कंपनी ने बताया है कि इसके रियर पैनल पर Active Matrix Display होगा। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। 

भारत में Infinix की वेबसाइट पर Infinix Note 60 Pro को 13 अप्रैल को लॉन्च करने की जनकारी दी गई है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर भी इस स्मार्टफोन के लिए अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। Infinix Note 60 Pro में डुअल  SIM दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच 1.5K (1,208 x 2,644 पिक्सल्स) LTPS AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया जाएगा। 

इंटरनेशनल मार्केट में Infinix Note 60 Pro में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट और Adreno A810 GPU होगा। यह Android 16 पर बेस्ड XOS 16 पर चलेगा। इस स्मार्टफोन के रियर में कुछ LEDs के साथ Active Matrix Display होगा। यह Nothing के स्मार्टफोन्स में दिए गए Glyph Matrix इंटरफेस के जैसा हो सकता है। इस पर नोटिफिकेशंस और अन्य जानकारी को देखा जा सकेगा। 

आगामी स्मार्टफोन के इंटरनेशनल वेरिएंट की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.59 अपार्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इसके साथ f/2.2 अपार्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जाएगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। यह स्मार्टफोन 4K और 30 fps पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकेगा। Infinix Note 60 Pro की 6,500 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड और 30 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। पिछले महीने Infinix Note 60 Ultra को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन का डिजाइन इटली की Pininfarina फर्म के साथ कोलेब्रेशन में बनाया गया है। Infinix Note 60 Ultra की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसमें  MediaTek Dimensity 8400 Ultimate चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.