Infinix Note 60 Pro में मिलेगा 50 मेगापिक्सल 'Ultra Clear' प्राइमरी कैमरा

इस स्मार्टफोन के रियर में कुछ LEDs के साथ Active Matrix Display दिया जाएगा। यह Nothing के स्मार्टफोन्स में दिए गए Glyph Matrix इंटरफेस के जैसा हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2026 16:44 IST
ख़ास बातें
  • भारत में Infinix Note 60 Pro को 13 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 4 हो सकता है
  • Infinix Note 60 Pro में 6,500 mAh की बैटरी दी जाएगी

यह स्मार्टफोन 4K और 30 fps पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकेगा

चाइनीज हैंडसेट मेकर Infinix का नया स्मार्टफोन अगले सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Infinix Note 60 Pro के डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन को तीन कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 4 हो सकता है। 

Infinix की वेबसाइट पर आगामी स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। भारत में Infinix Note 60 Pro को 13 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर भी इस स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट मौजूद है। देश में इस स्मार्टफोन को Deep Ocean Blue, Solar Orange और Mocha Brown कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन के इंटरनेशनल वेरिएंट को इन तीन कलर्स के अलावा Frost Silver, Mist Titanium और Torino Black कलर्स में पेश किया जाएगा। 

आगामी स्मार्टफोन में रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल के अंदर डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। Infinix Note 60 Pro में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल 'Ultra Clear' प्राइमरी कैमरा होगा। इसके साथ f/2.2 अपार्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। यह स्मार्टफोन 4K और 30 fps पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकेगा। डुअल  SIM वाले Infinix Note 60 Pro में 6.78 इंच 1.5K (1,208 x 2,644 पिक्सल्स) LTPS AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलेगा। इस स्मार्टफोन के रियर में कुछ LEDs के साथ Active Matrix Display दिया जाएगा। यह Nothing के स्मार्टफोन्स में दिए गए Glyph Matrix इंटरफेस के जैसा हो सकता है। इस पर नोटिफिकेशंस और अन्य जानकारी को देखा जा सकेगा। 

इस स्मार्टफोन की 6,500 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड और 30 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। पिछले महीने Infinix Note 60 Ultra को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन का डिजाइन इटली की Pininfarina फर्म के साथ कोलेब्रेशन में बनाया गया है। Infinix Note 60 Ultra की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8400 Ultimate का इस्तेमाल किया गया है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. AI फीचर वाला फोन ₹1,699 में! itel Power 451 हुआ 2500mAh बैटरी के साथ लॉन्च
  2. Oppo Reno 16 Pro 5G लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6700mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  3. OnePlus N6 लॉन्च से पहले लुक हो गया लीक, बॉक्स में मिलेगा इतना कुछ!
  4. 8000 रुपये सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme फोन, जानें पूरी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone 18 Pro और iPad Mini के पैनल की मैन्युफैक्चरिंग कर रही Samsung Display
  2. 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo X Fold 6, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. India vs Ireland T20I Live: आयरलैंड ने दिया 190 रन का लक्ष्य, मोबाइल और लैपटॉप पर यहां देखें लाइव
  4. Xiaomi 18 Pro में मिल सकता है डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम
  5. Nubia Air Pro: 5000mAh बैटरी, 108MP कैमरा के साथ Nubia का लेटेस्ट, और स्लिम फोन लॉन्च, जानें कीमत
  6. Realme 16, 16 Pro, Pro+ फोन हुए Rs 4000 तक महंगे! जानें नई कीमत
  7. Redmi Note 17 Pro में मिल सकती है 9,000mAh की पावरफुल बैटरी, 3C प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
  8. OnePlus N6 लॉन्च से पहले लुक हो गया लीक, बॉक्स में मिलेगा इतना कुछ!
  9. 7200mAh बैटरी वाला Vivo Y6a बजट फोन लॉन्च, 6 साल तक बनी रहेगी बैटरी परफॉर्मेंस!
  10. फोन के पीछे चिपकने वाला Belkin 10000mAh पावर बैंक, एक साथ दो डिवाइस करेगा चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.