Infinix ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Infinix Note 60 Pro लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Infinix
Infinix Note 60 Pro में 50MP कैमरा है।
Infinix ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Infinix Note 60 Pro लॉन्च कर दिया है। Note 60 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 चिपसेट दिया गया है। यह फोन 6500mAh की बैटरी से लैस है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस में फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। यहां हम आपको Infinix Note 60 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Infinix Note 60 Pro के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन सोलर ऑरेंज, डीप ओशियन ब्लू और मोका ब्राउन में आता है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए इनफिनिक्स की आधिकारिक साइट और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। बैंक ऑफर में एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 3,000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है। इस फोन बिक्री 20 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। फिलहाल यह फोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।
Infinix Note 60 Pro में 6.78 इंच की Active Matrix LED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1208x2644 पिक्सल, 144Hz तक रिफ्रेश रेट, 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 93.18% स्क्रीन टू बॉडी रेशियो है। डिस्प्ले कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस है। इस फोन में 8GB RAM + 8GB LPDDR5 एक्सटेंडेड रैम और 256GB तक UFS2.2 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 7.45 मिमी, चौड़ाई 162.37, मोटाई 77.17 मिमी और वजन 200 ग्राम है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर सकता है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ Adreno GPU A810 दिया गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Note 60 Pro के रियर में f/1.59 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी ड्यूल सिम, जीपीएस, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, ओटीजी और एफएम मिलता है।सिक्योरिटी के लिए यह फोन इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। यह फोन धूल, पानी और छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस किया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत