Infinix Note 40S फोन 8GB रैम, कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Google Play Console लिस्टिंग में आया नजर!

फोन में 1080 x 2436 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया गया है और इसके डिस्प्ले में 480 dpi पिक्सल डेंसिटी मौजूद होगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 जून 2024 10:03 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 1080 x 2436 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया गया है
  • फोन में मीडियाटेक का MediaTek MT6789 चिपसेट होगा
  • फोन में 8 जीबी की रैम दी गई है।

हाल ही में कंपनी ने इस सीरीज के अंदर Infinix Note 40 5G को लॉन्च किया है।

Photo Credit: Infinix

Infinix स्मार्टफोन कंपनी अपनी Note 40 सीरीज में एक और नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च कर सकती है। कंपनी सीरीज में Infinix Note 40S को लॉन्च करने की तैयारी में है। फोन एक महत्वपूर्ण सर्टीफिकेशन में नजर आया है। यहां पर इस फोन का रेंडर भी दिखाया गया है। जिससे पता चलता है कि इसमें डिस्प्ले में पंच होल कटआउट डिजाइन दिया गया है। फोन में MediaTek MT6789 चिपसेट मेंशन किया गया है। इसके अलावा कई और मेन स्पेसिफिकेशंस यहां लिस्टेड हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Infinix Note 40 सीरीज में अगला एडिशन जल्द देखने को मिल सकता है। कंपनी की इस सीरीज का अपकमिंग स्मार्टफोन Google Play Console लिस्टिंग में (via) नजर आया है। यह फोन Infinix Note 40S कहा जा रहा है। लिस्टिंग में फोन का मॉडल नम्बर X6850B मेंशन किया गया है। इसका रेंडर भी यहां शेयर किया गया है। देखने पर पता चलता है कि फोन में फ्रंट पैनल में पंचहोल कटआउट दिया गया है जिसमें सेल्फी कैमरा है। फोन कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आने वाला है। 

Infinix Note 40S के स्पेसिफिकेशंस के बारे में और भी कई जानकारियां यहां मौजूद हैं। फोन में 1080 x 2436 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया गया है और इसके डिस्प्ले में 480 dpi पिक्सल डेंसिटी मौजूद होगी। फोन में मीडियाटेक का MediaTek MT6789 चिपसेट होगा। इसमें दो कोर Cortex-A76 के हैं। जबकि 6 कोर A55 के हैं। प्रोसेसर के नाम की बात करें तो यह Helio G99 चिपसेट हो सकता है। साथ में ग्राफिक्स के लिए Mali G57 GPU होगा। फोन में 8 जीबी की रैम दी गई है। लेकिन संभावना है कि इसमें रैम कैपिसिटी के और भी ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 14 OS के साथ आने वाला है। 

हाल ही में कंपनी ने इस सीरीज के अंदर Infinix Note 40 5G को लॉन्च किया है। इस फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो कि फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसमें 1,300 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट है। डिस्प्ले के अंदर ही सेफ्टी के लिए कंपनी ने फिंगरप्रिंट स्कैनर भी फिट किया है। फोन MediaTek Dimensity 7020 प्रोसेसर से लैस है। जिसे 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। 
Advertisement

फोन के रियर में 108MP का OIS फीचर वाला मेन लेंस इसमें दिया गया है। साथ में एक डेप्थ सेंसर, और एक मैक्रो लेंस है। दोनों ही 2 मेगापिक्सल के सेंसर हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। फोन 5000एमएएच की बड़ी बैटरी से लैस है, साथ में 33W फास्ट चार्जर भी इसके साथ मिल जाता है। इसके अलावा इसमें 15W वायरलेस चार्जिंग फीचर भी है। यह MagKit को भी सपोर्ट करता है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  7. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  8. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  9. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.