Infinix Note 30 फोन 8GB रैम, 5000mAh बैटरी, Helio G99 SoC के साथ फिर लीक! लाइव इमेज आईं सामने

फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। फ्रंट की ओर सेंटर में इसमें पंचहोल कटआउट देखने को मिलता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2023 09:03 IST
ख़ास बातें
  • फोन में Helio G99 SoC देखने को मिल सकता है।
  • इसमें Android 13 OS आउट ऑफ द बॉक्स देखने को मिल सकता है।
  • इसमें 64MP का रियर मेन लेंस देखने को मिल सकता है।

Infinix का अपकमिंग स्‍मार्टफोन Infinix Note 30 लॉन्च से पहले लीक हो गया है।

Infinix का अपकमिंग स्‍मार्टफोन Infinix Note 30 लॉन्च से पहले लीक हो गया है। फोन की लाइव इमेज ऑनलाइन सामने आई हैं जिसमें इसके लुक के साथ ही स्पेक्स का भी खुलासा किया गया है। स्‍मार्टफोन में MediaTek का हीलियो G99 प्रोसेसर बताया गया है। इसमें 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। इसमें 5000एमएएच की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा भी फोन के बारे में कई और जानकारियां सामने आई हैं। चलिए आपको डिटेल्स बताते हैं। 

Infinix Note 30 कंपनी का अगला स्मार्टफोन है जो इन दिनों लीक्स के कारण काफी चर्चा में आ गया है। हाल ही में आईं रिपोर्ट्स में फोन को गूगल प्ले कंसोल पर लिस्टेड बताया गया था। अब ताजा रिपोर्ट में इस फोन के लाइव इमेज भी लीक हो गए बताए जा रहे हैं। MEF Mobile की ओर से जारी इस रिपोर्ट में फोन के लगभग सभी स्पेसिफिकेशंस भी बताए गए हैं। कथित लाइव इमेज में फोन को पर्पल कलर में देखा जा सकता है। 

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। फ्रंट की ओर सेंटर में इसमें पंचहोल कटआउट देखने को मिलता है। कैमरा स्पेसिफिकेशंस कहते हैं कि इसमें 64MP का रियर मेन लेंस देखने को मिल सकता है। वहीं सेल्फी के लिए यह 16MP कैमरा के साथ आ सकता है। फोन में 256GB तक स्टोरेज दी जा सकती है। इसकी बैटरी कैपिसिटी 5000mAh बताई गई है। इसके अलावा फोन में 8GB वर्चुअल रैम होने की बात भी कही गई है। 

प्रोसेसिंग की बात करें तो फोन में Helio G99 SoC देखने को मिल सकता है। इसमें Android 13 OS आउट ऑफ द बॉक्स देखने को मिल सकता है। जिसके ऊपर XOS स्किन दी जा सकती है। फोन का मॉडल नम्बर यहां X6833B बताया जा चुका है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी अधिकारिक रूप से इस तरह की कोई घोषणा सामने नहीं आई है। लेकिन जल्द ही कंपनी इसका खुलासा कर सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  8. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  9. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  10. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.