108MP कैमरा, 120वॉट चार्जिंग की खूबियों के साथ Infinix ने पेश किए 2 नए स्‍मार्टफोन

Infinix Note 12 (G96) में 5000mAh की बैटरी है, जिसे चार्ज करने के लिए 33 वॉट का चार्जर मिलता है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 17 मई 2022 12:14 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Note 12 VIP में 6.7 इंच का फुल एचडी प्‍लस AMOLED डिस्प्ले है
  • यह एंड्रॉयड 12 के साथ प्री-इंस्‍टॉल आता है
  • Infinix Note 12 VIP में 4500mAh की बैटरी है

दावा है कि Infinix Note 12 VIP महज 17 मिनट में जीरो से 100 फीसदी तक चार्ज हो जाता है।

स्‍मार्टफोन ब्रैंड इनफ‍िनिक्‍स (Infinix) ने उसकी नोट सीरीज में दो नई डिवाइसेज का ग्‍लोबल लॉन्‍च किया है। इनके नाम हैं- Infinix Note 12 VIP और Note 12 (G96)। दोनों ही फोन कई खूबियों को समेटे हुए हैं। इनमें सबसे खास है Infinix Note 12 VIP में दी गई 120वॉट की फास्‍ट चार्जिंग, जो टॉप ब्रैंड्स के स्‍मार्टफोन्‍स को टक्‍कर देती है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्‍प्‍ले और 108 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा भी है। इन फोन्‍स को चौंकाने वाली कीमतों में लाया गया है। तो चलिए जानते हैं इनके प्राइस और स्‍पेसिफ‍िकेशंस 
 

Infinix Note 12 VIP और Note 12 (G96) के प्राइस 

Infinix Note 12 VIP की कीमत 300 डॉलर (23,298 रुपये) है। यह Cayenne Grey और Force Black कलर्स में आता है। Infinix Note 12 (G96) के दाम 200 डॉलर (15,532 रुपये) हैं। इसे सैफायर ब्लू, स्नोफॉल (वाइट) और फोर्स ब्लैक जैसे कलर्स में खरीदा जा सकता है। 
Advertisement
 

Infinix Note 12 VIP के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Infinix Note 12 VIP में 6.7 इंच का फुल एचडी प्‍लस AMOLED डिस्प्ले है। यह 120Hz का रिफ्रेश रेट, 360Hz का टच सैंपलिंग रेट ऑफर करता है। फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो  93.1% है। फोन में मीडियाटेक का हीलियो G96 प्रोसेसर दिया गया है, जो 8जीबी रैम को सपोर्ट करता है। यह एंड्रॉयड 12 के साथ प्री-इंस्‍टॉल आता है, जिस पर ब्रैंड के अपने OS की लेयर है। फोन में 4500mAh की बैटरी है यह 120 वॉट की हाइपर चार्ज टेक्‍नॉलजी को सपोर्ट करती है। दावा है कि फोन महज 17 मिनट में जीरो से 100 फीसदी तक चार्ज हो जाता है। 10 मिनट की क्विक चार्जिंग से 6 घंटे का गेमिंग टाइम और 5 घंटे के वीडियो प्‍लेबैक का दावा भी किया गया है। 

फोन में 16MP का सेल्‍फी कैमरा है। मेन बैक कैमरा 108 मेगापिक्‍सल का है, जिसे सपोर्ट करेन के लिए 13 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रावाइड कैमरा और एआई लेंस दिया गया है। 
Advertisement
 

Infinix Note 12 (G96) की खूबियां 

इस फोन में भी 6.7 इंच का फुल एचडी प्‍लस एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है, लेकिन रिफ्रेश रेट सपोर्ट 60 हर्त्‍ज तक है। फोन में मीडियाटेक के हीलियो G88 प्रोसेसर की ताकत है, जिसे 8 जीबी रैम का सपोर्ट दिया गया है। यह एक्‍सटेंडेड रैम फीचर के साथ आता है, जिससे फोन को एक्‍स्‍ट्रा 5जीबी की ताकत मिलती है। फोन में 5000mAh की बैटरी है, जिसे चार्ज करने के लिए 33 वॉट का चार्जर मिलता है। फोन में 16 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा, 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा और 2 एमपी का डेप्‍थ सेंसर दिया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.