Infinix ने भारत में लॉन्च किया GT 30 Pro 5G, 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस

GT 30 Pro 5G में गेमिंग के लिए Infinix का XBoost Gaming Engine मिलता है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए AI सपोर्ट वाला VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 जून 2025 14:59 IST
ख़ास बातें
  • यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड XOS 15 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है
  • GT 30 Pro 5G को ब्लेड व्हाइट और डार्क फ्लेयर कलर्स में खरीदा जा सकेगा
  • इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर 12 जून से की जाएगी

इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए AI सपोर्ट वाला VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Infinix ने मंगलवार को भारत में GT 30 Pro 5G को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन बैक पर कस्टमाइज किए जा सकने वाले LED लाइट पैनल्स के साथ Cyber Mecha 2.0 डिजाइन है। यह GT 20 Pro 5G की जगह लेगा। इसमें पिछले वर्जन के समान शोल्डर ट्रिगर्स हैं। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8350 Ultimate दिया गया है। 

Infinix GT 30 Pro 5G का प्राइस, उपलब्धता
Advertisement

इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 24,999 रुपये और 12GB + 256 GB वेरिएंट का 26,999 रुपये का है। इसकी सेल के शुरुआती दिन के ऑफर के तौर पर इसके बेस वेरिएंट पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा। GT 30 Pro 5G को ब्लेड व्हाइट और डार्क फ्लेयर कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसके ब्लेड व्हाइट वेरिएंट में बैक पर LED लाइट पैनल्स और Dark Flare वेरिएंट में RGB LED लाइट यूनिट्स हैं। इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर 12 जून से की जाएगी। 

GT 30 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस
Advertisement

इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच 1.5K (1,224 × 2,720 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट, 2,160 Hz के इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट और 4,500 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर 4 nm ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 8350 Ultimate है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड XOS 15 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इसमें AI Note, Folax और Writing Assistant जैसे Infinix AI सुइट फीचर्स दिए गए हैं। 
Advertisement

GT 30 Pro 5G में गेमिंग के लिए Infinix का XBoost Gaming Engine मिलता है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए AI सपोर्ट वाला VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इस स्मार्टफोन में GT शोल्डर ट्रिगर्स 520 Hz के रिस्पॉन्स रेट के साथ हैं। इसमें BGMI पर 120 fps (फ्रेम्स प्रति सेकेंड) सपोर्ट और एक अलग ई-स्पोर्ट्स मोड है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। GT 30 Pro 5G की 5,500 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड और 30 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका साइज 163.7 × 75.8 × 7.99 mm और भार लगभग 188 ग्राम का है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.