Infinix Hot 9 Pro की सेल आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर, कीमत 9,499 रुपये

Infinix Hot 9 Pro की भारत में कीमत 9,499 रुपये है। स्मार्टफोन को केवल एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज शामिल है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 5 जून 2020 10:13 IST
ख़ास बातें
  • क्वाड रियर कैमरा और 5,000 एमएएच बैटरी है Infinix Hot 9 Pro की खासियत
  • होल-पंच डिस्प्ले और 4 जीबी रैम से लैस आता है नया इनफिनिक्स स्मार्टफोन
  • इनफिनिक्स हॉट 9 प्रो की सेल आज दोपहर 12 बजे Flipkart पर होगी शुरू

Infinix Hot 9 Pro की भारत में कीमत 9,499 रुपये है

Infinix Hot 9 Pro आज पहली बार भारत में बिक्री के लिए पेश किया जाना है। स्मार्टफोन की सेल Flipkart के जरिए होगी और लॉन्च ऑफर में खरीदारों के लिए नो-कॉस्ट ईएमआई यानी बिना ब्याज़ की किश्तों के विकल्प रखे गए हैं। इनफिनिक्स हॉट 9 प्रो होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन और MediaTek Helio P22 ओक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में क्वाड-एलईडी फ्लैश के साथ पीछे एक क्वाड कैमरा सेटअप शामिल है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर आता है। यहां हम आपको Infinix Hot 9 Pro सेल की सभी जानकारी दे रहे हैं।
 

Infinix Hot 9 Pro price in India, sale offers

इनफिनिक्स हॉट 9 प्रो की भारत में कीमत 9,499 रुपये है। स्मार्टफोन को केवल एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज शामिल है। Infinix Hot 9 Pro की सेल आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट के जरिए से शुरू होगी। स्मार्टफोन को ओशियन ब्लू और वॉयलेट रंग के विकल्पों में पेश किया गया है। फ्लिपकार्ट पर इस फोन को एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदने पर 5 प्रतिशत का अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा और यदि आप इसे एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदते हैं, तो आपको 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। ग्राहकों को 792 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाली बिना ब्याज़ की किश्त के विकल्प भी मिलेंगे।
 

Infinix Hot 9 Pro specifications

इनफिनिक्स हॉट 9 प्रो डुअल-सिम स्लॉट को सपोर्ट करता है और एंड्रॉयड 10 पर आधारित XOS 6.0 पर काम करता है। फोन में 6.6-इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) होल-पंच एलसीडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.5 प्रतिशत है। इसका अधिकतम ब्राइटनेस 480 निट्स है। Infinix Hot 9 Pro में 2.0 गीगाहर्ट्ज़ हीलियो पी22 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम मिलेगा। इसकी इंटरनल स्टोरेज 64 जीबी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

इनफिनिक्स हॉट 9 प्रो क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। कैमरा सेटअप फोन के पिछले हिस्से के टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर स्थित है। इसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। चौथा कैमरा लो लाइट सेंसर है। इसमें क्वाड-एलईडी फ्लैश मिलता है। कैमरा में कस्टम बोकेह, एआई एचडीआर और एआई 3डी ब्यूटी जैसे फीचर्स शामिल हैं। Infinix Hot 9 Pro एफ/2.0 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आता है। फ्रंट कैमरा स्क्रीन के ऊपरी बायें कोने पर स्थित होल-पंच कटआउट में सेट किया गया है। फ्रंट कैमरा में एआई पोर्ट्रेट, एआई 3डी फेस ब्यूटी, वाइड-सेल्फी और एआर एनिमोजी जैसे मोड्स शामिल हैं। 
Advertisement

इनफिनिक्स हॉट 9 प्रो में 5,000 एमएएच बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी 30 घंटे तक 4जी टॉकटाइम, 130 घंटे का म्यूज़िक प्लेबैक, 13 घंटे का गेमिंग और 19 दिन का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है। इनफिनिक्स हॉट 9 प्रो में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर व फेस अनलॉक सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5, 3.5एमएम ऑडियो जैक, एफएम रेडियो, यूएसबी ओटीजी, वॉयस वाई-फाई और माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिया गया है। जी-सेंसर, ई-कंपास, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एम्बिएंट लाइट सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  7. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.