Infinix Hot 9 सीरीज़ के लॉन्च से पहले सामने आई ये अहम जानकारियां

Infinix Hot 9 Pro में 6.6 इंच एचडी+ डिस्प्ले दिया जाएगा। यह फोन Flipkart पर भी लिस्ट हो चुका है, जहां इसके 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल के मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर के साथ आने की जानकारी मिली है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 28 मई 2020 13:19 IST
ख़ास बातें
  • 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा से लैस हो सकता है Infinix Hot 9 Pro
  • Infinix Hot 9 में दिया जाएगा 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  • इनफिनिक्स हॉट 9 सीरीज़ भारत में 29 मई को होगी लॉन्च

Infinix Hot 9 सीरीज़ में शामिल होगा 6.6 इंच का डिस्प्ले

Infinix Hot 9 सीरीज़ भारत में 29 मई यानी की कल लॉन्च होने के लिए बिल्कुल तैयार है। इस सीरीज़ में Infinix Hot 9 और Infinix Hot 9 Pro स्मार्टफोन शामिल हैं, और लॉन्च से पहले इस दोनों ही स्मार्टफोन से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आ चुकी है। इन दोनों ही फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया दाएगा और दोनों ही फोन में जान फूंक देने वाली 5,000एमएएच की बैटरी दी जाएगी। हालांकि, स्मार्टफोन की कीमत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा अन्य स्पेसिफिकेशन जैसे प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज आदि की जानकारी अभी साफ नहीं है। इन सब के अलावा इनफिनिक्स हॉट 8 सीरीज़ के लिए पोस्ट किए गए प्रमोशनल पोस्टर्स में खुलासा हुआ है कि इन दोनों ही स्मार्टफोन में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।
 

Infinix Hot 9 Pro specifications

Infinix India ने ट्विटर के माध्यम से खुलासा किया है कि Infinix Hot 9 Pro में 6.6 इंच एचडी+ डिस्प्ले फीचर किया जाएगा। फ्रंट में टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर होल-पंच कटआउट सेल्फी कैमरा के लिए दिया गया है। इसी दौरान यह फोन Flipkart पर भी लिस्ट हुआ है, जहां उल्लेख किया गया है कि इनफिनिक्स हॉट 9 प्रो फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद होगा। रियर कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर के साथ क्वाड-एलईडी फ्लैश स्थित होगी। क्वाड रियर कैमरा सेटअप का चौथा कैमरा लो लाइट सेंसर होगा।
Advertisement
 

इसके अलावा, इनफिनिक्स हॉट 9 प्रो  में 5,000 एमएएच की बैटरी भी दी जा सकती है।
 

Infinix Hot 9 specifications

डिज़ाइन, डिस्प्ले और बैटरी के मामले में Infinix Hot 9 स्मार्टफोन में बिल्कुल वही फीचर्स दिए जाएंगे, जो कि Infinix Hot 9 Pro स्मार्टफोन में दिए जाने हैं। हालांकि, इसका क्वाड रियर कैमरा सेटअप थोड़ा अलग होगा, जिसमें इसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का होगा। वहीं, रियर कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर शामिल होगा। ठीक इसी तरह चौथा कैमरा लो लाइट सेंसर होगा। इस फोन में क्वाड-एलईडी फ्लैश की जगह ट्रिपल-एलईडी फ्लैश दिया जाएगा।
Advertisement

याद दिला दें, इनफिनिक्स हॉट 9 सबसे पहले मार्च में इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया था। इस फोन में 6.6 इंच की आईपीएस एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो ए25 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 5,000 एमएएच बैटरी दी गई थी। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इनफिनिक्स हॉन 9 भारतीय वर्ज़न कुछ बदलावों के साथ पेश किया जा सकता है, जैसे कि इसका 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ लिस्ट होना इंडोनेशिया वर्ज़न में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद था। इसके साथ ही भारतीय वर्ज़न में कई और बदलाव भी पेश किए जा सकते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.