Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन

फोन का रोचक फीचर रियर में मिलने वाला एक्टिव मैट्रिक्स क्यूब (AMC) है। यह इनकमिंग कॉल, मैसेज, चार्जिंग, बैटरी आदि के लिए विजुअल इफेक्ट दिखाता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 सितंबर 2026 06:57 IST
ख़ास बातें
  • Hot 70 Pro 5G+ के रियर साइड में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 5G चिपसेट लगा है।
  • फोन का खास फीचर रियर में मिलने वाला एक्टिव मैट्रिक्स क्यूब (AMC) है।

Infinix Hot 70 Pro 5G+ में 6.76 इंच बड़ा फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Infinix

Infinix Hot 70 Pro 5G की सेल भारत में आज से शुरू होने जा रही है। कंपनी ने फोन को 4 सितंबर को मार्केट में पेश किया था। कंपनी के अनुसार यह भारत का पहला फोन है जो रियर में इंटरेक्टिव AMC डिजाइन के साथ आता है। एक्टिव मैट्रिक्स क्यूब मिलता है जिसमें इंटरेक्टिव इंटरफेस मिलता है। यह देखने में आकर्षक लगता है। फोन में 50MP मेन कैमरा के साथ डुअल कैमरा सेटअप है। 6000mAh की विशाल बैटरी इसमें लगी है। आइए जानते हैं इसकी सेल और ऑफर्स के बारे में विस्तार से। 

Infinix Hot 70 Pro 5G+ Sale Price in India

Infinix Hot 70 Pro 5G+ सेल भारत में आज यानी 7 सितंबर से शुरू होने जा रही है। फोन की सेल दोपहर 12 बजे से लाइव होने जा रही है। फोन के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹24,999 है लेकिन सेल के दौरान फोन चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 2000 रुपये के इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इसके अलावा कई और ऑफर्स हैं जिसमें 1999 रुपये का एक्सेसरी वाउचर भी फ्री दिया जा रहा है। वहीं, यूजर्स को खरीद के साथ Infinix X20 ब्लूटूथ स्पीकर भी जीतने का मौका मिलेगा जिसकी कीमत 3,999 रुपये बताई गई है। फोन को 9 महीने की नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीदने का ऑप्शन दिया गया है। खरीद के लिए कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट और Flipkart पर उपलब्ध होगा। फोन सिल्क ग्लो पर्पल, डाइव ब्लू, थर्मो ऑरेंज और मिराज ग्रीन जैसे आकर्षक रंगों में लॉन्च किया गया है। 

Advertisement

Infinix Hot 70 Pro 5G+ Features

Infinix Hot 70 Pro 5G में 6.76 इंच बड़ा फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन 910 निट्स तक HBM ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन का खास फीचर रियर में मिलने वाला एक्टिव मैट्रिक्स क्यूब (AMC) है। यह इनकमिंग कॉल, मैसेज, चार्जिंग, बैटरी, कैमरा, वीडियो, काउंटडाउन और मौसम से जुड़े अलर्ट के लिए विजुअल इफेक्ट दिखाता है। 

प्रोसेसर के तौर पर फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 5G चिपसेट लगा है जिसके साथ Mali-G57 GPU दिया गया है। कंपनी ने 8GB तक रैम, और 256GB तक स्टोरेज की पेअरिंग की है। यह फोन एंड्रॉयड 16 बेस्ड XOS 16 पर चलता है। कंपनी इसके साथ 3 बड़े एंड्रॉयड अपग्रेड और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट दे रही है। 

Advertisement

Hot 70 Pro 5G के रियर साइड में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन के डाइमेंशन 166.85 mm x 79.54 mm x 7.85 mm हैं, और वजन 204 ग्राम है। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Eye-catching colour-changing rear panel
  • Active Matrix Cube is a fun addition
  • Strong battery life
  • Five years of security updates
  • Bad
  • Average LCD panel
  • Cameras are inconsistent
  • Gaming performance is limited
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.76 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.