32 मेगापिक्सल कैमरा, 256GB स्टोरेज के साथ Infinix Hot 40i होगा लॉन्च, जानें सबकुछ

Infinix Hot 40i में 6.56 इंच की HD+ डिस्‍प्‍ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 720×1612 पिक्सल, 480 nits पीक ब्राइटनेस और 90Hz रिफ्रेश रेट है।

32 मेगापिक्सल कैमरा, 256GB स्टोरेज के साथ Infinix Hot 40i होगा लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Infinix

Infinix Hot 40i में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Infinix Hot 40i में 6.56 इंच की HD+ डिस्‍प्‍ले दी गई है।
  • Infinix Hot 40i में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
  • Infinix Hot 40i में 256जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।
विज्ञापन
Infinix कथित तौर पर इस महीने भारतीय बाजार में Infinix Hot 40i लॉन्च कर सकता है। हाल ही में एक नई लीक आई है, जिसमें स्मार्टफोन के सेल्फी कैमरे का खुलासा हुआ है। लोकप्रिय टिपस्टर मुकुल शर्मा के अनुसार, Hot 40i सेल्फी कैमरा डिपार्टमेंट में सेगमेंट में पहला फोन होगा। यहां हम आपको Infinix Hot 40i के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Infinix Hot 40i इस सेगमेंट में भारत का पहला 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और 90Hz पंच होल डिस्प्ले वाला फोन हो सकता है। शर्मा ने यह भी शेयर किया है कि स्मार्टफोन को 4 कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। पोस्ट हुई फोटो पाम ब्लू कलर की हैं। अन्य कलर्स में होराइजन गोल्ड, स्टारलिट ब्लैक और स्टारफॉल ग्रीन शामिल हैं।


Infinix Hot 40i की कीमत


पिछले लीक से पता चला था कि Infinix Hot 40i के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 10,000 रुपये से कम होगी। यह 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे वाला सबसे किफायती स्मार्टफोन होने के साथ इस बजट में 256GB स्टोरेज वाला पहला स्मार्टफोन भी होगा। आपको बता दें कि यह स्मार्टफोन सऊदी अरब में पहले ही लॉन्च हो चुका है। ऐसे में भारतीय वेरिएंट में भी ग्लोबल वेरिएंट जैसे स्पेसिफिकेशन होने की संभावना है।


Infinix Hot 40i के स्पेसिफिकेशंस


Infinix Hot 40i में 6.56 इंच की HD+ डिस्‍प्‍ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 720×1612 पिक्सल, 480 nits पीक ब्राइटनेस और 90Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में मीडियाटेक प्रोसेसर दिया गया है। यह एंड्रॉयड 13 ओएस पर चलता है। इस फोन में 4GB/8GB LPDDR4 RAM और 128GB/256GB UFS स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम कार्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ, 4जी, टाइप सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक शामिल है।

कैमरा सेटअप के लिए इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा और एआई लेंस दिया गया है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। फोन में साइड-माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर भी सुविधा है। इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 18 वॉट फास्‍ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  11. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  12. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  13. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »