Infinix Hot 40i स्‍मार्टफोन 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, 8GB रैम के साथ लॉन्‍च, जानें प्राइस

Infinix Hot 40i में एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले, मीडियाटेक का हीलियो G88 प्रोसेसर, 50 मेगापिक्‍सल का कैमरा जैसी खूबियां हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 28 नवंबर 2023 17:37 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Hot 40i स्‍मार्टफोन सऊदी अरब में लॉन्‍च
  • मीडियाटेक का हीलियो G88 प्रोसेसर दिया गया है इसमें
  • कम कीमत में लॉन्‍च हुआ स्‍मार्टफोन

5 हजार एमएएच की बैटरी इस फोन में दी गई है।

Photo Credit: @InfinixKSA

Infinix Hot 40i स्‍मार्टफोन को सऊदी अरब में लॉन्‍च कर दिया गया है। कंपनी ने Infinix Hot 40 सीरीज को 9 दिसंबर को ग्‍लोबल मार्केट्स में लाने की योजना बनाई है और वह Infinix Hot 40, Hot 40 Pro, Hot 40i जैसी डिवाइसेज पेश करने वाली है। हालांकि उससे पहले ही Infinix Hot 40i को लॉन्‍च किया जाने लगा है। फोन में एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले, मीडियाटेक का हीलियो G88 प्रोसेसर, 50 मेगापिक्‍सल का कैमरा जैसी खूबियां हैं। फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी दी गई है।   
 

Infinix Hot 40i Price

सऊदी अरब में Infinix Hot 40i के दो वेरिएंट लॉन्‍च किए गए हैं। 4GB + 128GB मॉडल की कीमत 375 सऊदी रियाल (लगभग 8,331 रुपये) है। 8GB + 256GB मॉडल को 465 SAR (लगभग 10,331 रुपये) में लिया जा सकता है। यह फोन पाम ब्‍लू, होराइजन गोल्‍ड और स्‍टारलिट ब्‍लैक कलर ऑप्‍शन में आता है। 
Advertisement
 

Infinix Hot 40i Specifications

Infinix Hot 40i में 6.56 इंच का पंच होल डिस्‍प्‍ले दिया गया है। डिस्‍प्‍ले में एचडी प्‍लस रेजॉलूशन मिलता है और 90 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट है। इस फोन में मीडियाटेक के हीलियो जी88 प्रोसेसर की ताकत है और यह एंड्रॉयड 13 ओएस पर चलता है। 

सऊदी अरब में लाए गए Infinix Hot 40i में एनएफसी की सुव‍िधा है। हालांकि ऐसा हो सकता है कि कुछ मार्केट्स में यह फीचर ना मिले। फोन में 50 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा दिया गया है। सेकंडरी कैमरे की जानकारी नहीं है। हालांकि फ्लैशलाइट मिलती है। फोन में 32 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। फोन में साइड-माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर की भी सुविधा है। 
Advertisement

इसमें 5 हजार एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 18 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। भारत में इस फोन की उपलब्‍धता पर अभी कोई जानकारी नहीं है। इनफ‍िनिक्‍स ब्रैंड है ट्रांसियन होल्डिंग का, जिसका होम मार्केट चीन है। अफ्रीकी देशों में इनके फोन्‍स काफी पॉपुलर हैं। 

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.