सिर्फ 8,499 रुपये में आया शानदार डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी वाला Infinix Hot 12 Play

Infinix Hot 12 Play के 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,499 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह स्मार्टफोन Champagne Gold, Daylight Green, Horizon Blue और Racing Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 23 मई 2022 16:08 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Hot 12 Play में 6.82 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Infinix Hot 12 Play के 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,499 रुपये है।
  • Infinix Hot 12 Play में 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।

Infinix Hot 12 Play में 6.82 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Twitter/Infinix

Infinix ने Infinix Hot 12 Play को भारत में बजट स्मार्टफोन के तौर पर सोमवार को लॉन्च किया है। चीन के Transsion Group का यह स्मार्टफोन Infinix Hot 11 Play के नए वर्जन के तौर पर आया है। इस स्मार्टफोन में होल पंच डिस्प्ले डिजाइन, ड्यूल रियर कैमरा और 6,000mAh की बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन में Unisoc T610 प्रोसेसर दिया गया है। 64GB इंटरनल स्टोरेज वाले इस स्मार्टफोन में 4GB RAM दी गई है। आइए इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Infinix Hot 12 Play की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Infinix Hot 12 Play के 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,499 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह स्मार्टफोन Champagne Gold, Daylight Green, Horizon Blue और Racing Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। उपलब्धता की बात करें तो नया Infinix स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर 30 मई से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। फिलहाल इस स्मार्टफोन की यह कीमतें शुरुआती हैं, लेकिन कब तक इतनी कीमत रहेगी इसकी कोई जानकारी नहीं है।
 

Infinix Hot 12 Play के स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Infinix Hot 12 Play में 6.82 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1640x720 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz और 180Hz टच सैंपलिंग रेट दी गई है। प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में UniSoc T610 SoC प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 4GB RAM और 64GB इनब्लिट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में  f/1.8 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें यह स्मार्टफोन Android 11 पर बेस्ड XOS 10 पर काम करता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन की लंबाई 171mm, चौड़ाई 78 mm, मोटाई 8.9 mm और वजन 209 ग्राम है।


Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1,640 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  4. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  5. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  6. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  7. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  2. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  3. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  4. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  6. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  7. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  8. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  9. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  10. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.