Infinix Hot 10 चार रियर कैमरों के साथ हुआ लॉन्च, ये हैं खूबियां

Infinix Hot 10 में चारों ओर पतले बेज़ल्स हैं और इसकी चिन भी काफी पतली है। फोन तीन रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन और चार रंग के विकल्पों में आता है।

Infinix Hot 10 चार रियर कैमरों के साथ हुआ लॉन्च, ये हैं खूबियां

Infinix Hot 10 को पाकिस्तान में लॉन्च किया गया है

ख़ास बातें
  • Infinix Hot 10 को पाकिस्तान में लॉन्च कर दिया गया है
  • क्वाड रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ आता है फोन
  • फोन के चारों ओर पतले बेज़ल्स मिलते हैं और चिन भी काफी पतली है
विज्ञापन
Infinix Hot 10 बजट स्मार्टफोन पाकिस्तान में लॉन्च किया गया है। इसमें क्वाड-कोर प्रोसेसर, क्वाड रियर कैमरा सेटअप, होल-पंच डिज़ाइन के साथ बड़ी फुलस्क्रीन डिस्प्ले और एक बड़ी बैटरी मिलती है। इनफिनिक्स हॉट 10 में चारों ओर पतले बेज़ल्स हैं और इसकी चिन भी काफी पतली है। फोन तीन रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन और चार रंग के विकल्पों में आता है। Infinix का कहना है कि फोन में DTS ऑडियो प्रोसेसिंग भी है। फोन अगले हफ्ते से देश में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
 

Infinix Hot 10 price

इनफिनिक्स हॉट 10 की कीमत PKR 20,999 (लगभग 9,300 रुपये) है, जिसमें फोन का 4 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट मिलता है। मिड-टियर 4 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत PKR 23,999 (लगभग 10,600 रुपये) और टॉप-टियर 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत PKR 25,999 (लगभग 11,500 रुपये) है। यह चार रंग विकल्पों में आता है जिसमें ओब्सीडियन ब्लैक और मूनलाइट ज़ेड शामिल हैं। यह वर्तमान में देश में प्री-ऑर्डर के लिए रियायती कीमत पर उपलब्ध है और 28 सितंबर से इसकी बिक्री शुरू होगी।

अभी तक इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि फोन भारत समेत पाकिस्तान के बाहर के अन्य बाज़ारों में कब आएगा।
 

Infinix Hot 10 specifications

डुअल-सिम (नैनो) इनफिनिक्स हॉट 10 एंड्रॉइड 10 पर आधारित एक्सओएस 7.0  पर चलता है। फोन में 6.78-इंच एचडी+ (720x1,640 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट है। यह मीडियाटेक हीलियो ज70 प्रोसेसर और 6 जीबी तक रैम से लैस आता है।

कैमरों की बात करें तो Infinix Hot 10 में एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, दो 2-मेगापिक्सल के सेंसर और एक AL लेंस शामिल है। फोन में क्वाड रियर फ्लैश है। सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल सेंसर मिलता है, जो स्क्रीन के टॉप बायें कोने में स्थित होल-पंच कटआउट में सेट है।

Infinix Hot 10 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन में कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई, 4जी, जीपीएस, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और चार्ज करने के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। इसमें एंबियंट लाइट सेंसर, बैक पर फिंगरप्रिंट स्कैनर, जायरोस्कोप, मैग्नेटिक सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं।

इनफिनिक्स हॉट 10 में 5,200mAh की बैटरी दी गई है और यह 10 वॉट चार्जर के साथ आता है। फोन का डायमेंशन 171.1x77.6x8.88 एमएम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी70
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + Low Light
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1640 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  3. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  5. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  6. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  7. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  8. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  9. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  10. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »