Infinix का यह फोन 10 मिनट में चार्ज करेगा पूरी बैटरी, बैक पैनल अपने आप बदलता है रंग

Infinix Concept Phone 2021 में 6.67-इंच का FHD+ एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। यह 88 डिग्री कर्व्ड पैनल है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 जून 2021 16:34 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Concept Phone 2021 दुनिया के सामने पेश कर दिया गया है
  • नया कॉन्सेप्ट फोन 160W की जबरदस्त चार्जिंग स्पीड से है लैस
  • फोन में रंग बदलने वाला बैक पैनल और 60X ज़ूम वाला ट्रिपल रियर कैमरा शामिल

Infinix Concept Phone 2021 में 60x पेरिस्कोप कैमरा लेंस मिलता है

पिछले कुछ समय से बाज़ार में अफवाह थी कि Infinix मोबाइल ब्रांड एक सुपर फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है। अब, अफवाहों पर पानी डालते हुए इनफिनिक्स ने 160W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस अपने कॉन्सेप्ट फोन की घोषणा कर दी है। Infinix Concept Phone 2021 देखने में कुछ हद तक ZeroX स्मार्टफोन जैसा ही है। स्मार्टफोन देखने में काफी आकर्षक लगता है और इसकी सबसे बड़ी खासियत जबरदस्त 160W फास्ट चार्जिंग है। Infinix का दावा है कि इतना आउटपुट चार्जिंग स्पीड 4000mAh क्षमता की बैटरी को 0 से 100% तक सिर्फ 10 मिनट में चार्ज कर सकता है। कंपनी ने इस फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन्स से भी पर्दा उठाया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Infinix ने अपने सोशल अकाउंट के जरिए 160W फास्ट चार्जिंग से लैस कॉन्सेप्ट मोबाइल फोन की घोषणा की है। अपनी इस टेक्नोलॉजी को कंपनी Ultra Flash Charge System कह रही है। इस टेक्नोलॉजी को 8C बैटरी के ऊपर बनाया गया है। Infinix का कहना है कि बैटरी 6C बैटरी की तुलना में 18% कम आंतरिक प्रतिरोध देती है। इसके अलावा, कंपनी ने Infinix Concept Phone 2021 पर एक सुपर चार्ज पंप शामिल किया है, जो USB-C पोर्ट के जरिए डिवाइस में जाने वाले वोल्टेज को बैटरी में जाने वाले वोल्टेज में परिवर्तित करता है। कंपनी ने फास्ट चार्जिंग को केवल वायर्ड चार्जिंग तक सीमित नहीं रखा है, बल्कि इनफिनिक्स कॉन्सेप्ट फोन में 50W तक फास्ट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी शामिल है। हालांकि यह फीचर कंपनी के कुछ मौजूदा मॉडल में पहले से शामिल है।
 

जैसा कि हमने बताया, कंपनी ने इस कॉन्सेप्ट फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा किया है। Infinix Concept Phone 2021 में 6.67-इंच का FHD+ एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। यह 88 डिग्री कर्व्ड पैनल है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है। पीछे की तरफ एक ग्लास पैनल दिया गया है। कंपनी का कहना है कि इस फ्लैगशिप कॉन्सेप्ट डिवाइस के बैक पैनल पर रंग बदलने वाली तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। यूज़र के पास इसे बंद करने का विकल्प होगा। पूरे बैक पैनल पर बड़ा 'Now' शब्द फैला हुआ है। इस शब्द के बीच में 'O' अक्षर में एक लाइट लगी है, जो डिवाइस के चार्ज होने पर चमकती है। वहीं, इनकमिंग कॉल या इस तरह की अन्य एक्टिविटी होने पर पूरा रियर पैनल सिल्वर-ग्रे से लाइट ब्लू रंग में बदलता है।
 

फोन का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप 8MP पेरिस्कोप लेंस से लैस आता है, जिसका व्यास 135mm है। यह 60x डिज़िटल ज़ूम देता है। दो अन्य सेंसर के कॉन्फिगरेशन के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं है। सेल्फी कैमरा के लिए डिस्प्ले में टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर होल-पंच कटआउट दिया गया है। सेल्फी कैमरा के रिज़ॉल्यूशन या लेंस को लेकर भी जानकारी साझा नहीं की गई है।

फोन कब लॉन्च होगा, फिलहाल इसके ऊपर अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। डिवाइस कॉन्सेप्ट फोन के रूप में घोषित किया गया है, इसलिए इसके जल्द लॉन्च होने की उम्मीद कम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Pro+ के लॉन्च से पहले खुलासा, 12GB रैम के साथ 50MP के होंगे 2 कैमरा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ईरान पर अमेरिका के हमलों से क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस 73,000 डॉलर से नीचे
  2. Tata Motors ने लॉन्च किया Tiago EV का नया वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. OnePlus 16 में 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा का खुलासा, जबरदस्त डिस्प्ले से होगा लैस!
  4. HMD Grand में आ सकती है 6000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP डुअल कैमरा! रेंडर हुए लीक
  5. Oppo Find X10 में मिल सकता है सबसे अनोखा सेल्फी कैमरा, 100MP का होगा सेंसर!
  6. 17 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Xiaomi का 2 फ्रंट कैमरा वाला धांसू फोन, आया धमाका ऑफर
  7. Poco X8 Pro vs Realme 16 5G vs OnePlus Nord 6, जानें कौन सा फोन है बेस्ट वैल्यू फॉर मनी!
  8. Motorola Edge 70 Pro+ के लॉन्च से पहले खुलासा, 12GB रैम के साथ 50MP के होंगे 2 कैमरा!
  9. 30W आउटपुट के साथ 10,000mAh पावरबैंक Anker ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  10. 7,500mAh बैटरी, 50MP के 2 कैमरा के साथ Red Magic 11S Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.