दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा 4जी हैंडसेट बाजार होगा भारत: रिपोर्ट

एक रिपोर्ट के अनुसार मोबाइल डेटा के बढ़ते इस्तेमाल के बीच भारत अगले साल तक अमेरिका को पछाड़ कर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा 4जी हैंडसेट बाजार बन जाएगा। काउंटरप्वॉाइट ने अपनी एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया है।

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 28 जुलाई 2017 11:53 IST
एक रिपोर्ट के अनुसार मोबाइल डेटा के बढ़ते इस्तेमाल के बीच भारत अगले साल तक अमेरिका को पछाड़ कर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा 4जी हैंडसेट बाजार बन जाएगा। काउंटरप्वॉाइट ने अपनी एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया है।

इसके अनुसार 34 करोड़ 4जी हैंडसेट के साथ भारत दूसरे सबसे बड़े बाजार के रूप में अमेरिका को पछाड़ देगा। भारत इस समय 15 करोड़ यूज़र के साथ चीन व अमेरिका के बाद है।
Advertisement

अमेरिका में 4जी हैंडसेट आधार मौजूदा 22.5 करोड़ से बढ़कर 24.5 करोड़ हो सकता है। वहीं भारत में वृद्धि की दर कहीं अधिक रहने की उम्मीद है। रिपोर्ट में कहा गया है रिलायंस जियो व एयरटेल जैसी कंपनियों द्वारा आकर्षक दरों पर मोबाइल डेटा की पेशकश के बीच भारत में स्मार्टफोन उपयोक्ताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।

चीन में इस समय 74 करोड़ 4जी मोबाइल हैं और अगले साल यह संख्या बढ़कर 78 करोड़ हो जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार 2017 की दूसरी तिमाही में कुल स्मार्टफोन बिक्री में 96 प्रतिशत हिस्सा एलटीई सक्षम स्मार्टफोन का रहा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , smartphone, mobile, 4g handset, counterpoint, china, india, america
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
  2. Huawei OSTA O1 Pro हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ
  3. सावधान! हैकर नए तरीके से कर रहे स्कैम, ऐसे करें बचाव
  4. ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  5. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  6. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  7. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  8. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  9. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.