15 मिनट में फुल चार्ज होने वाली Xiaomi 11i सीरीज भारत में 6 जनवरी को होगी लॉन्च

इनवाइट पोस्‍टर में Xiaomi 11i सीरीज लिखा गया है, इसलिए यह माना जा सकता है कि कंपनी Xiaomi 11i Hypercharge के साथ एक और डिवाइस लॉन्‍च करेगी।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2021 15:17 IST
ख़ास बातें
  • इंडिया में आने वाला यह पहला फोन है, जो 120 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा
  • शाओमी का यह नया फोन Redmi Note 11 Pro+ का रीब्रैंड वर्जन हो सकता है
  • कंपनी Xiaomi 11i को भी इंडिया में लॉन्‍च कर सकती है

Xiaomi 11i Hypercharge में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले हो सकता है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।

Photo Credit: Xiaomi

शाओमी Xiaomi साल 2022 की शुरुआत के साथ ही इंडिया में अपनी नई स्‍मार्टफोन सीरीज लॉन्‍च करने जा रही है। 6 जनवरी को कंपनी Xiaomi 11i Hypercharge स्‍मार्टफोन लॉन्‍च करेगी। इसके मीडिया इनवाइट आने शुरू हो गए हैं। इसके मुताबिक, Xiaomi 11i Hypercharge का सबसे बड़ा फीचर फोन की चार्जिंग होगी। इंडिया में आने वाला यह पहला फोन होगा, जो 120 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। कंपनी का दावा है कि शाओमी 11i हाइपरचार्ज की बैटरी सिर्फ 15 मिनट में जीरो से 100% तक फुल हो जाती है। इनवाइट पोस्‍टर में Xiaomi 11i सीरीज लिखा गया है, इसलिए यह माना जा सकता है कि कंपनी Xiaomi 11i Hypercharge के साथ एक और डिवाइस लॉन्‍च करेगी।    

शाओमी का यह नया फोन Redmi Note 11 Pro+ का रीब्रैंड वर्जन हो सकता है, जिसे इस साल की शुरुआत में चीन में पेश किया गया था। यह डिवाइस 5जी कनेक्टिविटी के साथ आएगी। Xiaomi 11i Hypercharge के साथ कंपनी Xiaomi 11i को भी इंडिया में लॉन्‍च कर सकती है। 
Advertisement

Xiaomi India के ऑफ‍िशियल अकाउंट से भी इस बारे में जानकारी पोस्‍ट की गई है। फोन के फीचर्स को टीज करने के लिए एक माइक्रोसाइट भी रिलीज की गई है। बात करें फोन के फीचर्स की, तो पहले आईं कुछ रिपोर्टों में यह अनुमान लगाया जा चुका है कि Xiaomi 11i Hypercharge का सिंगल वैरिएंट लॉन्‍च किया जाएगा। यह 8GB रैम + 128GB स्‍टोरेज से लैस होगा। फोन दो कलर ऑप्‍शंस में आ सकता है। 
 
अगर यह फोन Redmi Note 11 Pro+ के जैसा ही हुआ तो Xiaomi 11i Hypercharge में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा। यह डिस्‍प्‍ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें मेन लेंस 108 मेगापिक्‍सल का होगा। फोन में मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 920 प्रोसेसर की ताकत मिल सकती है। स्‍टीरियो स्‍पीकर JBL के होंगे। NFC का सपोर्ट भी मिलेगा। बैटरी 4500mAh की होगी, जो महज 15 मिनट में फुल हो जाएगी। नए शाओमी फोन को 25 से 30 हजार की रेंज में लॉन्‍च किए जाने का अनुमान है। 
Advertisement

कंपनी की ओर से फ‍िलहाल फोन की लॉन्‍च डेट और 120 वॉट चार्जिंग का खुलासा ही किया गया है। साथ ही बताया गया है कि यह इंडिया का सबसे तेज चार्ज होने वाला स्‍मार्टफोन है। फोन में और क्‍या कुछ होगा, इस पर अगले कुछ दिनों में तस्‍वीर साफ होने की उम्‍मीद है।   
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.