भारत का सबसे सस्ता 5G फोन लॉन्च करेगी Poco, जानें कितनी हो सकती है कीमत?

वर्तमान में itel P55 5G और Lava Blaze 2 ऐसे 5G हैंडसेट हैं, जो सबसे कम कीमत, यानी 9,999 रुपये के आसपास बेचे जाते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 मार्च 2024 18:18 IST
ख़ास बातें
  • Poco जल्द लॉन्च करेगी भारत का सबसे सस्ता 5G फोन
  • वर्तमान में itel P55 5G और Lava Blaze 5G 9,999 रुपये में बेचे जाते हैं
  • Poco फोन प्रतिस्पर्धा से कम कीमत, यानी 10,000 रुपये से कम कीमत में आएगा

Poco C51 को कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था

Poco जल्द भारत में सबसे सस्ता 5G फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी के इंडिया हेड ने खुद सोशल मीडिया पर इसका हिंट दिया है। बता दें कि itel P55 5G और Lava Blaze 2 5G देश में सबसे सस्ते 5G हैंडसेट्स में शामिल हैं, जो वर्तमान में 9,999 रुपये के आसपास की कीमतों पर बेचे जा रहे हैं। ऐसे में माना जा सकता है कि Poco का अपकमिंग किफायती 5G मॉडल प्रतियोगिता की इन कीमतों से कम कीमत में लॉन्च हो सकता है। अपकमिंग फोन Poco और Airtel की मौजूदा साझेदारी के तहत लॉन्च किया जाएगा।

Poco के इंडिया हेड, हिमांशु टंडन ने X पर एक पोस्ट करते हुए Poco और Airtel की साझेदारी के तहत नया डिवाइस लॉन्च होने का हिंट दिया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "'पोको x एयरटेल' एक और साझेदारी! जल्द आ रहा है!" उनके इस पोस्ट पर एक यूजर ने पूछा क्या यह एक नई Poco Neo सीरीज या F6 सीरीज डिवाइस है?
 

यूजर के इस प्रश्न का जवाब देते हुए टंडन ने रिप्लाई किया कि यह दोनों कंपनियों के बीच साझेदारी में आने वाला कोई मौजूदा मॉडल नहीं होगा, बल्कि यह एक पूरी तरह से नया डिवाइस होगा। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भारत में सबसे सस्ते 5G फोन के आने की भी पुष्टि की। टंडन ने अपने रिप्लाई में लिखा, "मौजूदा डिवाइस का कोई एयरटेल वर्जन नहीं। भारत में लॉन्च होने वाला अब तक का सबसे किफायती 5G"
 

बता दें कि Poco पिछले साल जुलाई में Airtel के साथ साझेदारी के तहत Poco C51 को पेश कर चुकी है, जिसमें इस डिवाइस को खरीदने वाले ग्राहकों को Airtel की ओर से कई तरह के बेनिफिट्स दिए गए। हालांकि, टंडन ने यह पुष्टि कर दी है कि अपकमिंग मॉडल इस तरह बंडल किए गए बेनिफिट्स के साथ आने वाला कोई मौजूदा मॉडल नहीं होगा, बल्कि कंपनी बिल्कुल नए मॉडल को लॉन्च करेगी।
Advertisement

वर्तमान में itel P55 5G और Lava Blaze 2 ऐसे 5G हैंडसेट हैं, जो सबसे कम कीमत, यानी 9,999 रुपये के आसपास बेचे जाते हैं। यूं तो टंडन ने अपकमिंग फोन के प्राइस का हिंट नहीं दिया है, लेकिन आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि अपकमिंग 5G फोन कम से कम किस कीमत में आ सकता है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.