आईबॉल एंडी एफ2एफ 5.5यू स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

आईबॉल एंडी एफ2एफ 5.5यू स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी आईबॉल ने अपनी एंडी सीरीज का नया स्मार्टफोन एंडी एफ2एफ 5.5यू लॉन्च किया है। आईबॉल एंडी एफ2एफ 5.5यू की कीमत 6,999 रुपये है और यह गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

आईबॉल एंडी एफ2एफ 5.5यू एक 4जी स्मार्टफोन है। इसमें 5.5 इंच का एचडी रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले इस हैंडसेट में 1 गीगाहर्ट्ज़ कोर्टेक्स ए53 64-बिट क्वाड कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 1 जीबी रैम मौजूद है और ग्राफिक्स के लिए माली टी-720 जीपीयू इंटिग्रेटेड है।

हैंडसेट में सोनी एक्समोर आर सेंसर वाला 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह डुअल एलईडी फ्लैश से लैस है। इसके फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। यह हैंडसेट डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर यूज़र 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।

स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 2700 एमएएच की बैटरी। इसके बारे में 4जी नेटवर्क पर 7 घंटे 30 मिनट तक का टॉक टाइम का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में जीपीएस, ए-जीपीएस, वाई-फाई, ब्लूटूथ और यूएसबी हॉटस्पॉट शामिल हैं। जी-सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और लाइट सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं।

याद रहे कि आईबॉल ने पिछले महीने एंडी 5एल राइडर लॉन्च किया था। कंपनी के इस एंड्रॉयड स्मार्टफोन की कीमत 4,699 रुपये है। आईबॉल एंडी 5एल राइडर व्हाइट, ब्राउन व ब्लू कलर वेरिएंट में देशभर के रिटेल स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »