आईबॉल एंडी ब्लिंक 4जी एंड्रॉयड मार्शमैलो पर चलेगा, कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2016 12:30 IST
आईबॉल ने नया एंडी ब्लिंक 4जी स्मार्टफोन पेश किया है। इस हैंडसेट को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। फिलहाल, आईबॉल एंडी ब्लिंक 4जी स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीद है कि इस हैंडसेट की बिक्री भारत में जल्द शुरू होगी।

आईबॉल एंडी ब्लिंक 4जी एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। इसके दोनों सिम स्लॉट 4जी नेटवर्क को सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित है। स्मार्टफोन में 5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए  (480x854 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस इस स्मार्टफोन में 1 जीबी रैम मौजूद रहेगा। फोन का रियर कैमरा 5 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्स का। दोनों ही कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश मौजूद हैं।
Advertisement

इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। 4जी के अलावा आईबॉल एंडी ब्लिंक 4जी में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी 2.0 कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए गए हैं। इस हैंडसेट में यूज़र 21 भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं को लिख और पढ़ पाएंगे। यह एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एंबियंट लाइट सेंसर से लैस है। एंडी ब्लिंक 4जी में मौजूद 2300 एमएएच की बैटरी को बाहर भी निकाला जा सकता है। यह स्मार्टफोन प्रोटेक्टिव कवर के साथ आएगा। इसके अलावा यूज़र एंडी ब्लिंक 4जी में एफएम रेडियो को रिकॉर्ड भी कर पाएंगे। इसके अलावा ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग फ़ीचर भी मौजूद है।

याद रहे कि आईबॉल ने पिछले महीने भारत में एंडी 5.5एच वेबर 4जी और एंडी 5क्यू गोल्ड 4जी हैंडसेट भारत में लॉन्च किया था। दोनों ही हैंडसेट को कंपनी की वेबसाइट पर तस्वीरों और स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट किया गया था। इनकी कीमत का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.