• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • आईबॉल एंडी 5.5एच वेबर 4जी और एंडी 5क्यू गोल्ड स्मार्टफोन कंपनी की वेबसाइट पर हुए लिस्ट

आईबॉल एंडी 5.5एच वेबर 4जी और एंडी 5क्यू गोल्ड स्मार्टफोन कंपनी की वेबसाइट पर हुए लिस्ट

आईबॉल एंडी 5.5एच वेबर 4जी और एंडी 5क्यू गोल्ड स्मार्टफोन कंपनी की वेबसाइट पर हुए लिस्ट
विज्ञापन
आईबॉल भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन एंडी 5.5एच वेबर 4जी और एंडी 5क्यू गोल्ड 4जी लॉन्च करने वाली है। कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट हो चुके इन दोनों हैंडसेट की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन सामने आ चुके हैं लेकिन कंपनी ने अब तक इनकी कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

लिस्टिंग के मुताबिक, आईबॉल एंडी 5.5एच वेबर 4जी एक डुअल सिम डुअल 4जी स्टैंडबाय स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलिपॉप पर चलता है। फोन में (720x1280 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 5.5 इंच एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 267पीपीआई है। हैंडसेट में 1गीगाहर्टेज़ पर चलने वाला 64-बिट क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1 जीबी रैम है। ग्राफिक्सल के लिए माली-टी720 एमपी2जीपीयू है।

आईबॉल एंडी 5.5एच वेबर 4जी की इंटरनल स्टोरेज 16 जीबी है जिसमें ये यूजर के इस्तेमाल की 11.5जीबी ही है। हालांक, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज 32 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। फोन में एलईडी फ्लैश के साथ ऑटोफोकस रियर कैमरा जबकि 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कैमरे में ब्यूटी फंक्शन, लाइव फोटो मोड, पैनोरमा मोड, मल्टी एंगल व्यू मोड, फेस डिटेक्शन, स्माइल शॉट और एचडीआर जैसे फीचर दिए गए हैं।

आईबॉल एंडी 5.5एच वेबर 4जी अपने नाम के मुताबिक ही 4जी एलटीई कनेक्टिविटी के साथ-साथ ब्लूटूथ, वाई-फाई, वाई-फाई हॉटस्पॉट, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी सपोर्ट करता है। फोन में 2800एमएएच की लीथियम-आयन बैटरी है। हैंडसेट एक्सीलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एम्बियेंट लाइट सेंसर के साथ आता है।

वहीं आईबॉल एंडी 5क्यू गोल्ड 4जी में (720x1280 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का 5 इंच एचडी स्क्रीन है जिसकी डेनसिटी 293पीपीआई है। बाकी सभी फीचर आईबॉल एंडी 5.5एच वेबर 4जी जैसे ही हैं। हालांकि लिस्टिंग में फोन की रैम और जीपीयू की जानकारी नहीं दी गई है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ मलेशियाई मार्केट में, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
  3. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
  4. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  5. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  6. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  7. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
  8. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  9. ग्राहक ने दिया रोबोट को धक्का, फिर कैसे चले लात-घूंसे और ऐसे लिया बदला, देखें वीडियो
  10. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »