• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • आईबॉल एंडी 5क्यू गोल्ड 4जी फोन में है 8 मेगापिक्सल कैमरा, जानें कीमत व खूबियां

आईबॉल एंडी 5क्यू गोल्ड 4जी फोन में है 8 मेगापिक्सल कैमरा, जानें कीमत व खूबियां

आईबॉल एंडी 5क्यू गोल्ड 4जी फोन में है 8 मेगापिक्सल कैमरा, जानें कीमत व खूबियां
विज्ञापन
आईबॉल ने एंडी सीरीज में अपना नया 4जी स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। एंडी 5क्यू गोल्ड 4जी स्मार्टफोन  6,799 रुपये की कीमत में उपलब्ध होगा। इस फोन को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। उम्मीद है कि फोन जल्द ही देशभर के रिटेल स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

आईबॉल एंडी 5क्यू गोल्ड 4जी में 5 इंच का (1280 x 720 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाला आईपीएस एचडी डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन की डेनसिटी 293.72 पीपीआई है। इस फोन में 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी720 एमपी2 जीपीयू है। इस स्मार्टफोन में 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (32 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है।

आईबॉल के इस नए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल है। फोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। इस फोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। दोनों सिम पर 4जी नेटवर्क सपोर्ट मिलता है।

डुअल सिम सपोर्ट वाले एंडी 5क्यू गोल्ड 4जी स्मार्टफोन 4जी एलटीई के अलावा वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस/ए-जीपीएस और माइक्रो यूएसबी जैसे फीचर हैं। इसके साथ ही फोन में जी-सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एम्बियंट लाइट सेंसर दिए गए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »