Huawei Y9 (2019) आज होगा भारत में लॉन्च

हैंडसेट निर्माता कंपनी हुवावे आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Huawei Y9 (2019) को लॉन्च करेगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 10 जनवरी 2019 10:10 IST
ख़ास बातें
  • हुवावे वाई9 (2019) में 6.5 इंच का फुलव्यू डिस्प्ले है
  • Huawei Y9 (2019) में फिंगरप्रिंट 4.0 आइडेंटिफिकेशन टेक्नोलॉजी है
  • Huawei Y9 (2019) की कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है

Huawei Y9 (2019) आज होगा भारत में लॉन्च

हैंडसेट निर्माता कंपनी हुवावे आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Huawei Y9 (2019) को लॉन्च करेगी। नई दिल्ली में आयोजित इवेंट के दौरान हुवावे वाई9 (2019) से पर्दा उठाया जाएगा। पहले Huawei Y9 (2019) को 7 जनवरी को लॉन्च किया जाना था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और कंपनी ने अपने इवेंट को री-शेड्यूल करते हुए दोबारा अपडेट मीडिया इनवाइट भेजे। Huawei Y9 (2018) का अपग्रेड वर्जन होगा Huawei Y9 (2019)। हुवावे वाई9 (2019) के प्रमुख फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.5 इंच का डिस्प्ले, दो रियर और दो सेल्फी कैमरे, हाइसिलिकॉन किरिन 710 चिपसेट और 4,000 एमएएच की बैटरी है।

Huawei Y9 (2019) एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon.in पर मिलेगा। यह हैंडसेट Boat Rockerz Sports ब्लूटूथ हेडफोन के साथ आएगा, जिसकी कीमत 2,990 रुपये है। याद करा दें कि, Huawei ब्रांड के इस हैंडसेट को पिछले साल अक्टूबर माह में चीनी मार्केट में उतारा गया था। भारत में Huawei Y9 (2019) की कीमत और उपलब्धता की जानकारी इवेंट में ही सामने आएगी।
Advertisement
 

Huawei Y9 (2019) स्पेसिफिकेशन

हुवावे वाई9 (2019) में 6.5 इंच का फुलव्यू डिस्प्ले है। यह 3डी कर्व्ड डिज़ाइन से लैस है। हैंडसेट में किरिन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जो एआई पावर 7.0 के साथ आता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो रियर पैनल पर प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का। सेल्फी के दीवानों के लिए फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल के एक सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। दोनों ही कैमरा सेटअप के एआई फीचर के साथ आने का दावा किया गया है।

Huawei Y9 (2019) में फिंगरप्रिंट 4.0 आइडेंटिफिकेशन टेक्नोलॉजी है जिसके बारे में स्मार्टफोन को 0.3 सेकेंड में अनलॉक करने का दावा किया गया है। अपग्रेड हुए फिंगरप्रिंट टेक्नोलॉजी में फिंगरप्रिंट नेविगेशन भी है। जिसकी मदद से यूज़र सभी नोटिफिकेशन को एक की से मैनेज कर पाएंगे।
Advertisement

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, Huawei Y9 (2019) को चीनी मार्केट में Huawei Enjoy 9 Plus के नाम से उतारा जा सकता है। इवान ब्लास की मानें तो यह स्मार्टफोन ईएमयूआई 8.2 पर चलेगा। इसमें 6.5 इंच का टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले होगा, वो भी 1080x2340 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर किरिन 710 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए जाएंगे। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी होगी। हैंडसेट में जान फूंकने का काम करेगी 4,000 एमएएच की बैटरी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Huawei Y9 2019 specifications, Huawei Y9 2019, Huawei
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  3. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  4. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.