Huawei Y9 Prime 2019 भारत में 1 अगस्त को होगा लॉन्च

Huawei Y9 Prime 2019 तीन रियर कैमरों वाला हैंडसेट है और पॉप-अप सेल्फी कैमरा मॉड्यूल भी इस फोन का हिस्सा है।

Huawei Y9 Prime 2019 भारत में 1 अगस्त को होगा लॉन्च

Huawei Y9 Prime 2019 पॉप-अप सेल्फी कैमरे से लैस है

ख़ास बातें
  • Huawei Y9 Prime 2019 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं
  • हुवावे वाई9 प्राइम 2019 को अमेज़न इंडिया पर बेचा जाएगा
  • हुवावे वाई9 प्राइम 2019 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 पर चलेगा
विज्ञापन
Huawei Y9 Prime 2019 को भारत में 1 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इसका खुलासा अमेज़न इंडिया पर लिस्टिंग से हुआ है। अभी कुछ दिन पहले ही अमेज़न इंडिया पर हुवावे वाई9 प्राइम 2019 को भारत में लॉन्च करने का टीज़र ज़ारी किया गया था। अहम खासियतों की बात करें तो हुवावे वाई9 प्राइम 2019 में पॉप-अप सेल्फी कैमरा मॉड्यूल है, ओप्पो के3, रियलमी एक्स और रेडमी के20 की तरह। हुवावे वाई9 प्राइम में फुल-एचडी+ डिस्प्ले और हुवावे का ऑक्टा-कोर किरिन 710 प्रोसेसर है।

अमेज़न इंडिया की लिस्टिंग से पता चला है कि हुवावे वाई9 प्राइम 2019 को भारतीय मार्केट में 1 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को ग्लोबल मार्केट में मई महीने में पेश किया गया था। लिस्टिंग से फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन का भी ज़िक्र है।
 

हुवावे वाई9 2019 की कीमत (अनुमान)

भारत में इस फोन की कीमत क्या होगी? यह अभी रहस्य है। लेकिन अन्य देशों के दाम के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि इस हैंडसेट की कीमत 16-17 हज़ार रुपये के बीच हो सकती है।

अन्य मार्केट में इस फोन को मिडनाइट ब्लैक, एमराल्ड ग्रीन और सेफायर ब्लू रंग में उतारा गया था। भारत में भी यही कलर वेरिएंट लाए जा सकते हैं।
 

Huawei Y9 Prime 2019 Specifications

हुवावे वाई9 प्राइम 2019 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 पर चलेगा। फोन में 6.59 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलसीडी स्क्रीन है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसमें ऑक्टा-कोर किरिन 710एफ प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो हुवावे वाई9 प्राइम 2019 तीन रियर कैमरों वाला हैंडसेट है। इसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रा वाइड एंगल से लैस 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा है। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेंसर है जो पॉप-अप सेल्फी मॉड्यूल का हिस्सा है।

इसके अलावा हुवावे वाई9 प्राइम 2019 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी/ 128 जीबी। इसमें रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, जीपीएस, यूएसबी-टाइप सी और 4जी एलटीई सपोर्ट है। ब्लूटूथ और वाई-फाई कनेक्टिविटी भी फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 163.5x77.3x8.8 मिलीमीटर है और वज़न 196.8 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.59 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 710
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  11. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  2. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  7. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »