Huawei Y8s का रेंडर हुआ लीक, डिज़ाइन की मिली झलक

Huawei Y8s के पिछले हिस्से को भी इस लीक रेंडर में देखा जा सकता है। फोन में पीछे की तरफ एक ड्यूल कैमरा सेटअप है और सेंसर बैक पैनल के ऊपरी बायें कोने पर सेट है। फ्लैश दो कैमरों के ठीक नीचे दिया गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2020 12:06 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Y8s मे चौड़ी नॉच और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा
  • रेंडर से फोन में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर सेंसर होने की जानकारी मिली
  • हुवावे वाई8एस का आज से पहले नहीं मिला है कोई लीक

Huawei Y8s में 48-मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है

Huawei Y8s कंपनी का आगामी स्मार्टफोन हो सकता है, जिसका अब एक रेंडर लीक हुआ है। यह रेंडर स्मार्टफोन के डिज़ाइन की जानकारी देता है। यह इस आगामी हुवावे स्मार्टफोन का पहला लीक है। लीक से पता चलता है स्मार्टफोन के पीछे की तरफ एक डुअल कैमरा सेटअप और फ्रंट में चौड़ा नॉच शामिल होगा। हुवावे वाई8एस को इससे पहले कभी भी लीक नहीं किया गया है और अभी इसके स्पेसिफिकेशन या संभावित लॉन्च के समय की भी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। लीक हुए रेंडर में Huawei Y8s एक चमकदार हरे रंग की फिनिश में दिखाई दे रहा है। रियर कैमरा सेटअप के बगल में दिए टेक्स्ट से पता चलता है कि फोन 48-मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ आएगा।

GSMArena ने अपनी एक रिपोर्ट में इवान ब्लास का हवाला देते हुए जानकारी दी है कि हुवावे वाई8एस में अन्य सभी तरफ पतले बेज़ल्स होंगे, लेकिन फोन के डिस्प्ले में ऊपर की तरफ एक चौड़ा नॉच होगा। इस रेंडर में फोन के निचले हिस्से को नहीं दिखाया गया है, इसलिए इसके निचले हिस्से  में पतली चिन होगी या मोटी, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है। फोन में वॉल्यूम रॉकर्स और पावर बटन को स्क्रीन की दायीं ओर सेट किया गया है।
Advertisement

हुवावे वाई8एस के पिछले हिस्से को भी इस लीक रेंडर में देखा जा सकता है। फोन में पीछे की तरफ एक ड्यूल कैमरा सेटअप है और सेंसर बैक पैनल के ऊपरी बायें कोने पर सेट है। फ्लैश दो कैमरों के ठीक नीचे दिया गया है और बगल में छोटा टेक्स्ट दिया गया है, जिससे पता चलता है कि फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। फोन में हरे रंग का ग्रेडिएंट फिनिश है। डिज़ाइन के अलावा Huawei Y8s के बारे में रिपोर्ट में कोई अन्य जानकारी उपलब्ध नहीं है।

बता दें कि हाल ही में कंपनी ने Huawei Nova 7 5G, Huawei Nova 7 Pro 5G और Huawei Nova 7 SE 5G फोन के साथ अपना पॉप-अप कैमरा वाला 55-इंच 4K टीवी लॉन्च किया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.