हुवावे वाई3 II और वाई5 II एंड्रॉयड स्मार्टफोन ऑनलाइन हुए लिस्ट

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2016 11:55 IST
हुवावे जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन वाई3 II और वाई5 II लॉन्च करने का ऐलान कर सकती है। हुवावे के इन दोनों बजट स्मार्टफोन को कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। हालांकि अभी तक इन फोन की कीमत और उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

हुवावे वाई3 II स्मार्टफोन को 3जी और 4जी दोनों वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। (854 x 480 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाले इस स्मार्टफोन में 4.5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए स्क्रीन है। फोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है जिसके ऊपर ईएमयूआई 3.1 लाइट यूआई स्किन है। 3जी वेरिएंट में जहां 1 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला मीडियाटेक एमटी6582एम प्रोसेसर है तो हुवावे वाई3  II 4जी वेरिएंट में मीडियाटेक एमटी6735एम क्वाड-कोर प्रोसेसर है। दोनों वेरिएंट में 1 जीबी रैम है और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

दोनों वेरिएंट में 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। बैटरी 2100 एमएएच की है। दोनों ही वेरिएंट ऑब्सिडियन ब्लैक, आर्कटिक व्हाइट, सैंड गोल्ड, रोज पिंक और स्काई ब्लू कलर में मिलेंगे। फोन का डाइमेंशन 134.1x66.7x9.9 मिलीमीटर और वजन 150 ग्राम है।
 

हुवावे वाई5 II स्मार्टफोन भी 3जी और 4जी वेरिएंट में ही आता है। लेकिन वाई3 II स्मार्टफोन की तुलना में इसके स्पेसिफिकेशन थोड़े ज्यादा बेहतर हैं। इस डिवाइस में (1280 x 720 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 5 इंच एचडी डिस्प्ले है। वाई5 II 3जी वेरिएंट में 1 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला मीडियाटेक एमटी6582 प्रोसेसर जबकि हुवावे वाई5  II 4जी वेरिएंट में मीडियाटेक एमटी6735पी प्रोसेसर है। यह स्मार्टफोन भी वाई3 की तरह 'ईजी की' के साथ आता है। दोनों वेरिएंट में 1 जीबी रैम है और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

बात करें कैमरे की वाई5 II के दोनों वेरिएंट में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को पॉवरफुल बनाने के लिए बैटरी 2200 एमएएच की है। फोन का डाइमेंशन 143.8 x 72 x 8.9 मिलीमीटर और वजन 135 ग्राम है। यह फोन भी ऑब्सिडियन ब्लैक, आर्कटिक व्हाइट, सैंड गोल्ड, रोज पिंक और स्काई ब्लू कलर में मिलेगा।
Advertisement

दोनों ही स्मार्टफोन ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस/ए-जीपीएस, जीपीआईएस, 3जी, माईक्रो-यूएसबी और 4जी कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei Y3 II listing, Huawei Y3 II speci
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.