हुवावे सितंबर में लॉन्च कर सकती है अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 30 जून 2016 16:37 IST
हुवावे 1 सितंबर को मेट सीरीज का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। चीनी कंपनी द्वारा बर्लिन में होने वाले आईएफए 2016 (2 सितंबर से 7 सितंबर तक) में नया स्मार्टफोन पेश किए जाने की खबरें हैं।

हालांकि अभी अनुमान लगाना मुश्किल है कि इस इवेंट में किस हैंडसेट को लॉन्च किया जाएगा। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हुवावे पिछले साल पेश हुए मेट 8 के अगले फोन को लॉन्च कर सकती है। मेट 8 को पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया गया था। लेकिन लगता है हुवावे को सैमसंग के एस-सीरीज फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने के कुछ समय बाद ही गैलेक्सी नोट पेश करने से प्रेरणा मिल गई है। सैमसंग पिछली साल की तरह ही इस साल भी अगस्त की शुरुआत में ही नोट स्मार्टफोन पेश करेगी।
Advertisement

इसके अलावा माना जा रहा है कि कंपनी नए मेट हैंडसेट को ऐप्पल के आईफोन 7 प्लस (आईफोन 7 प्रो) से पहले पेश करना चाहती है। ताकि मेट 9 कुछ हफ्तों के लिए सुर्खियों में छा सके।

इससे पहले एक लीक में मेट 9 स्मार्टफोन में 20 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा होने की जानकारी सामने आई थी। हुवावे ने हाल ही में लॉन्च पी9 और पी9 प्लस स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल डुअल कैमरा सेटअप दिया था। हालांकि, अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि मेट 9 में भी पी9 की तरह लाइका कैमरा होगा या नहीं।
Advertisement

मेट 9 के कंपनी के ही किरिन 960 चिपसेट के साथ आने की उम्मीद है। कंपनी के फुल नेटकॉम चिपसेट के साथ आने वाला यह पहला फोन हे सकता है। खबरों के मुताबिक कंपनी मेट 9 को एक पॉवरफुल फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर पेश करना चाहती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei, Huawei Mobile, Huawei Smartphone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.