Huawei के इस अपकमिंग स्मार्टफोन के साथ शुरू होगी मोबाइल फोटोग्राफी क्रांति? कैमरा डिटेल्स हुईं लीक

Huawei Pura 80 सीरीज टॉप-टियर ओमनीविजन OV50X सेंसर का उपयोग कर सकती है। यह सेंसर अपने बड़े फोटोसेंसेटिव एरिया और LOFIC टेक्नोलॉजी के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 नवंबर 2024 18:35 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Pura 80 सीरीज के अगले साल लॉन्च होने की संभावना है
  • Pura 70 सीरीज की तुलना में अपग्रेडेड टेलीफोटो लेंस के साथ आ सकती है सीरीज
  • अपकमिंग सीरीज में 1-इंच का पेरिस्कोपिक टेलीफोटो लेंस मिलने की संभावना

Huawei Pura 70 Ultra (ऊपर तस्वीर में) को चार कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया था

Photo Credit: Huawei

Huawei Pura 70 सीरीज को इस साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था। इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा सिस्टम था, जिसमें f/1.6 से f/4.0 तक वेरिएबल अपर्चर के साथ रिट्रैक्टेबल 1-इंच लेंस था। ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी अपनी अपकमिंग फ्लैगशिप P-सीरीज के साथ फोटोग्राफी के स्तर को एक कदम आगे ले जाने की प्लानिंग कर रही है। एक लेटेस्ट लीक में दावा किया गया है कि अपकमिंग सीरीज के लिए कंपनी 1-इंच के टेलीस्कोपिक लेंस पर काम कर रही है। बता दें कि Huawei वर्तमान में Mate 80 सीरीज को भी डेवलप कर रही है, जिसके इस महीने के अंत तक लॉन्च होने की खबर है।

चाइनीज टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन (चीनी भाषा से अनुवादित) ने वीबो पर एक पोस्ट में Huawei Pura 80 सीरीज की डिटेल्स को शेयर किया। अपकमिंग P80 सीरीज में 1-इंच का टेलीस्कोपिक लेंस देखने को मिल सकता है। तुलना के लिए बता दें कि Pura 70 सीरीज में 1-इंच का रिट्रैक्टेबल मेन रियर सेंसर देकर कंपनी ने मोबाइल फोटोग्राफी के लिए एक बेंचमार्क स्थापित किया था। अब ऐसा प्रतीत होता है कि Pura 80 सीरीज में नए पेरिस्कोपिक टेलीफोटो लेंस के साथ कंपनी कैमरा सेटअप को नई ऊंचाई पर पहुंचाने का प्रयास कर रही है। 1-इंच के टेलीस्कोपिक लेंस के साथ यूजर्स को बेहतर जूम्ड इमेज मिलने की उम्मीद है।
Advertisement

कुछ हालिया लीक्स ने इशारा दिया था कि Huawei Pura 80 सीरीज टॉप-टियर ओमनीविजन OV50X सेंसर का उपयोग करेगी। यह सेंसर अपने बड़े फोटोसेंसेटिव एरिया और LOFIC टेक्नोलॉजी के लिए जाना जाता है।

बता दें कि Huawei Pura 70 Ultra में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.6 से f/4.0 तक के वेरिएबल अपर्चर के साथ एक रिट्रैक्टेबल 1-इंच 50-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, एक 40-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और एक 50-मेगापिक्सल का मैक्रो टेलीफोटो सेंसर शामिल है। पूरा सेटअप ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और ऑटोफोकस के साथ आता। फ्रंट में इसमें 13-मेगापिक्सल का सेंसर है।
Advertisement

अभी तक Huawei Pura 80 सीरीज के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसके अगले साल की पहली छमाही में लॉन्च होने की संभावना है। ऐसे में आने वाले समय में हम इसके कुछ नए लीक्स आने की उम्मीद करते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  11. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  5. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  6. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  10. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.