6 जीबी रैम वाला हुवावे पी9 स्मार्टफोन मंगलवार को हो सकता है लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 जनवरी 2016 16:22 IST
सीईएस 2016 शुरू होने से ठीक पहले चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे मंगलवार को अपना पी9 स्मार्टफोन एक इवेंट में पेश करेगी। ऐसा दावा एक रिपोर्ट में किया गया है। एक टिप्सटर ने दावा किया है कि यह स्मार्टफोन 6 जीबी रैम के साथ आएगा।

हुवावे के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ने सोशल मीडिया साइट वीबो पर पोस्ट जारी करके प्री-सीईएस 2016 इवेंट की जानकारी दी है। कंपनी ने एक और टीज़र जारी करके इवेंट में एक्स सीरीज के डिवाइस लॉन्च करने की ओर भी इशारा किया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इवेंट में 6.2 इंच डिस्प्ले वाले हॉनर एक्स3 फैबलेट को पेश किया जाएगा।

एक टिप्सटर ने वीबो पर हुवावे पी9 के कथित स्पसेफिकेशन का भी खुलासा किया। यह 6 जीबी के रैम के साथ आएगा। अगर जानकारी सही है तो यह अपने किस्म का रिकॉर्ड होगा। मार्केट में मौजूद कोई भी हैंडसेट इतने ज्यादा रैम से लैस नहीं है। अन्य फ़ीचर में डुअल रियर कैमरा और फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल हैं।

इसे पहले हैंडसेट में 5.2 इंच के क्यूएचडी डिस्प्ले और किरिन 950 चिपसेट होने की जानकारी सामने आई थी।
Advertisement

नवंबर महीने में हुवावे पी9 मैक्स स्मार्टफोन को अंटूटू बेंचमार्क साइट पर लिस्ट किया गया था। इसके जरिए भी हैंडसेटट के कई फ़ीचर सार्वजनिक हो गए थे। बेंचमार्क रिजल्ट में किरिन 950 चिपसेट होने का भी ज़िक्र किया गया था।
Advertisement

सीईएस 2016 में कंपनी के हुवावे मेट 8 फ्लैगशिप फैबलेट को भी पेश किए जाने की उम्मीद है। इसे पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था। सीईएस 2016 में हुवावे मेट 8 की अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत और उपलब्धता का ऐलान किया जा सकता है।

चीन में मेट 8 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 31,200 रुपये) है, जबकि 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 3,699 चीनी युआन (करीब 38,500 रुपये)।
Advertisement
4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 4,399 चीनी युआन (करीब 45,800 रुपये) में पेश किया गया था। मेट 8 का शैंपेन एडिशन 6,888 चीनी युआन (करीब 71,700 रुपये) में उपलब्ध कराया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.