Huawei P30 Pro आज होगा भारत में लॉन्च

Huawei P30 Pro को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग और जानें इसके बारे में।

Huawei P30 Pro आज होगा भारत में लॉन्च

Huawei P30 Pro: हुवावे पी30 प्रो की भारत में कीमत से आज उठेगा पर्दा

ख़ास बातें
  • Huawei P30 Pro की कीमत से आज उठेगा पर्दा
  • Huawei P30 Lite को भी आज किया जा सकता है भारत में लॉन्च
  • 4,200 एमएएच की बैटरी है Huawei P30 Pro में
विज्ञापन
Huawei P30 Pro को आज भारत में नई दिल्ली में आयोजित इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा। इवेंट के दौरान हुवावे (Huawei) अपने हुवावे पी30 लाइट (Huawei P30 Lite) फोन से भी पर्दा उठा सकती है। Huawei P30 Pro का लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे शुरू होगा। इवेंट शुरू होने के बाद आप खबर में एम्बेड किए लिंक के प्ले बटन पर क्लिक करें। हुवावे पी30 प्रो (Huawei P30 Pro) की अहम खासियतों की बात करें तो यह फोन 8 जीबी रैम के साथ आता है। भारत में Huawei P30 Pro की कीमत 75,000 रुपये के आसपास हो सकती है। Huawei P30 Pro के पिछले हिस्से में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है और फोन में जान फूंकने के लिए 4,200 एमएएच की बैटरी है।

याद करा दें कि हुवावे पी30 प्रो (Huawei P30 Pro) को पिछले महीने पेरिस में आयोजित इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया था। इवेंट के दौरान हुवावे ने Huawei P30 को भी लॉन्च किया था। वहीं, दूसरी तरफ पिछले महीने फिलीपींस में हुवावे पी30 लाइट (Huawei P30 Lite) की प्री-बुकिंग शुरू हो गई थी, इस हैंडसेट को भारत में आज उतारा जा सकता है।
 

Huawei P30 Pro की भारत में कीमत (उम्मीद)

यूरोप में हुवावे पी30 प्रो के 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 999 यूरो (लगभग 77,800 रुपये) है। 8 जीबी रैम/256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1099 यूरो (लगभग 85,600 रुपये) और 8 जीबी रैम/ 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,249 यूरो (लगभग 97,300 रुपये) है। देखने वाली बात यह होगी कि Huawei P30 Pro के कौन से वेरिएंट को भारत लाया जाता है।
 

ऐसे देखें Huawei P30 Pro का लॉन्च इवेंट


 

Huawei P30 Pro स्पेसिफिकेशन

हुवावे पी30 प्रो फोन एंड्रॉयड 9 पाई (Android 9 Pie) पर आधारित ईएमयूआई 9.1 पर चलते हैं। डुअल-सिम और डुअल वीओएलटीई कनेक्टिविटी वाले P30 Pro के फ्रंट पैनल पर पतले बेज़ल हैं। Huawei P30 Pro में 6.47 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) OLED स्क्रीन है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। हुवावे ने अपने इस हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है।

हुवावे पी30 प्रो में ऑक्टा-कोर किरिन 980 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम है। हुवावे पी30 प्रो में 4,200 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन आईपी68 सर्टिफाइड है। Huawei P30 Pro में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ रिवर्स वायरलेस चार्जिंग तकनीक भी है। यह फोन हुवावे 40 वाट सुपर चार्ज तकनीक से लैस हैं।
 

Huawei P30 Pro कैमरा

अब बात कैमरा सेटअप की। हुवावे पी30 प्रो में क्वाड कैमरा सेटअप है, 40 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, 1/1.7 इंच हुवावे सुपर स्पैक्ट्रम सेंसर है और इसका अपर्चर एफ/1.6 है। 20 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेकेंडरी कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.2, 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/3.4 है और टाइम-ऑफ-फ्लाइट (TOF) कैमरा है। इसके अलावा यह डुअल ओआईएस (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) से लैस है। आपको कलर टेम्परेचर और फ्लिकर सेंसर भी मिलेगा।

कैमरा सेटअप 5x ऑप्टिकल, 10x हाइब्रिड और 50x डिजिटल ज़ूम के साथ आता है। सेल्फी के लिए Huawei P30 Pro में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.0 है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Useful 5X optical and 10X hybrid zoom
  • Superb low-light photo quality
  • Lots of storage and RAM
  • Great overall performance
  • Very good battery life
  • कमियां
  • Slightly underwhelming display
  • Limited flexibility with EMUI 9.1
  • Optical zoom doesn’t work in low light
डिस्प्ले6.47 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 980
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा40-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »