Huawei P30 Pro, Honor View 20, Honor 20: इन Huawei और Honor स्मार्टफोन को मिलेगा EMUI 10.1, Magic UI 3.1 अपडेट

भारत में जो स्मार्टफोन इस नए सॉफ्टवेयर वर्ज़न पाने वाले हैं, उनमें Huawei P30 Pro और Huawei Mate 20 Pro शामिल हैं। देश में Honor View 20 और Honor 20 यूज़र्स को Android 10 पर आधारित Magic UI 3.1 अपडेट भी मिलेगा।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 19 जून 2020 12:25 IST
ख़ास बातें
  • भारत में Honor View 20 और Honor 20 यूज़र्स को मिलेगा लेटेस्ट Magic UI
  • Huawei P30 Pro और Huawei Mate 20 Pro के भारतीय यूज़र्स को मिलेगा नया EMUI
  • Huawei Nova 5T, Huawei Mate 7i, Huawei MatePad Pro भी लिस्ट में शामिल

भारत में Huawei P30 Pro और Huawei Mate 20 Pro को EMUI 10.1 मिलेगा

Huawei ने अपने कई स्मार्टफोन्स के लिए एंड्रॉयड 10 पर आधारित EMUI 10.1 अपडेट के ग्लोबल रोलआउट की घोषणा की है। कंपनी ने मार्च में Huawei P40 सीरीज़ के साथ इस लेटेस्ट सॉफ्टवेयर वर्ज़न को पेश किया था। इसी तरह, हुवावे के सब-ब्रांड, Honor भी कुछ हॉनर फोन पर मैजिक यूआई 3.1 अपडेट जारी करेगा। भारत में सीमित Huawei और Honor स्मार्टफोन जैसे Huawei P30 Pro और Honor View 20 यूज़र्स भी इस लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट को अनुभव कर पाएंगे।

Huawei, Honor phones getting EMUI 10.1, Magic UI 3.1 update
Advertisement
हुवावे ने बुधवार को एक ब्लॉग पोस्ट में अपडेट रोलआउट की जानकारी साझा की। कंपनी का कहना है कि हुवावे और हॉनर स्मार्टफोन के लिए EMUI 10.1 और मैजिक UI 3.1, "इस जून के अंत तक" शुरू हो जाएगा। भारत में जो स्मार्टफोन इस नए सॉफ्टवेयर वर्ज़न पाने वाले हैं, उनमें Huawei P30 Pro और Huawei Mate 20 Pro शामिल हैं। देश में Honor View 20 और Honor 20 यूज़र्स को Android 10 पर आधारित Magic UI 3.1 अपडेट भी मिलेगा।

अन्य स्मार्टफोन जो लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए योग्य हैं, वे हैं Huawei P30, Huawei Mate 20, Porsche Design Huawei Mate 20 RS, Huawei Mate 20 X, Huawei Mate 20 X 5G, Huawei Nova 5T, Huawei Mate Xs, Huawei Mate 7i और Huawei Mate 30 सीरीज़।
Advertisement

Huawei MatePad Pro और Huawei MediaPad M6 10.8 टैबलेट को भी EMUI 10.1 अपडेट मिलेगा।

नए अपडेट प्राप्त करने वाले अन्य ऑनर फोन में Honor View 30 Pro और Honor 20 Pro शामिल हैं।
Advertisement

जब लेटेस्ट EMUI और Magic UI अपडेट आपके क्षेत्र में उपलब्ध हो जाएंगे, तो Huawei और Honor अपने यूज़र्स को ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट के बारे में सूचित किया जाएगा। यूज़र्स फोन की सेटिंग्स> सिस्टम और अपडेट> सॉफ़्टवेयर अपडेट पर जाकर इस अपडेट की उपलब्धता को खुद से जांच सकते हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , EMUI 10, Magic UI
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  2. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  3. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  4. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  5. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  7. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
  8. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  9. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  10. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.