Huawei P30 Pro हो सकता है क्वाड कैमरा सेटअप और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस

हुवावे जल्द Huawei P30 सीरीज पर से पर्दा उठा सकती है। हाल ही में कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Huawei P30 Pro की कॉन्सेप्ट रेंडर वीडियो सामने आई गई है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 2 जनवरी 2019 16:36 IST
ख़ास बातें
  • वॉटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच के साथ आ सकता है Huawei P30 Pro
  • Huawei P30 Pro में हो सकता है इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
  • क्वाड कैमरा सेटअप हो सकता है हुवावे पी30 प्रो में

Huawei P30 Pro हो सकता है क्वाड कैमरा सेटअप और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस

Photo Credit: YouTube/ Waqar Khan

हैंडसेट निर्माता कंपनी हुवावे जल्द Huawei P30 सीरीज पर से पर्दा उठा सकती है। हाल ही में कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Huawei P30 Pro की कॉन्सेप्ट रेंडर वीडियो YouTube पर सामने आई गई है। हुवावे पी30 प्रो से संबंधित सामने आई यह वीडियो 2 मिनट 59 सेकेंड की है। वीडियो में पतले बेजल और वॉटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच डिजाइन की झलक देखने को मिल रही है। Huawei P20 Pro की तरह P30 Pro में भी कर्व्ड एज हैं।

Huawei P30 Pro के पिछले हिस्से पर फोटोग्राफी के लिए क्वाड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। Huawei के आगामी स्मार्टफोन से संबंधित इस वीडियो में ग्रेडिएंट फिनिश बैक पैनल दिख रहा है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि वीडियो को यूट्यूबर Waqar Khan द्वारा रिलीज किया गया है। Huawei P30 Pro की यह कॉन्सेप्ट वीडियो लीक रिपोर्ट और अटकलों पर आधारित है। हैंडसेट की स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो ज्यादा होगी, सेल्फी सेंसर को फोन के ऊपरी हिस्से पर दिए वॉटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच में जगह मिली है। कॉन्सेप्ट रेंडर वीडियो से यह बात भी सामने आई है कि Huawei P30 Pro में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा और पावर और वॉल्यूम बटन को फोन के दाहिनी तरफ जगह मिलेगी।
Advertisement


हुवावे पी30 प्रो में 38 मेगापिक्सल का Sony IMX607 सेंसर दिए जाने की उम्मीद है। यह एक्समॉर आरएस इमेज प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। खबर है कि इसमें ओलेड कर्व्ड डिस्प्ले का इस्तेमाल होगा। याद करा दें कि, कुछ दिनों पहले नामी टिप्सटर इवान ब्लास ने ट्वीट करके जानकारी दी थी कि हुवावे पी30 में तीन रियर कैमरे होंगे, लेकिन अब हाल ही में सामने आए कॉन्सेप्ट रेंडर वीडियो से पता चला है कि डिवाइस में क्वाड कैमरा सेटअप होने की संभावना है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Huawei P30 Pro, Huawei
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.