Huawei P30 और Huawei P30 Pro से अगले महीने उठेगा पर्दा

हुवावे अगले माह पेरिस में आयोजित इवेंट के दौरान Huawei P30 और Huawei P30 Pro से पर्दा उठाएगी।

Huawei P30 और Huawei P30 Pro से अगले महीने उठेगा पर्दा

Photo Credit: OnLeaks/ 91Mobiles

Huawei P30 और Huawei P30 Pro से अगले महीने उठेगा पर्दा

ख़ास बातें
  • Huawei P30, P30 Pro में हो सकता है किरिन 980 प्रोसेसर
  • वॉटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच के साथ आ सकता है Huawei P30 Pro
  • Huawei P30 Pro में हो सकता है इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी हुवावे अगले माह पेरिस में आयोजित इवेंट के दौरान Huawei P30 और Huawei P30 Pro से पर्दा उठाएगी। इस बात की जानकारी कंपनी ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिए दी है। हालांकि, अभी Huawei ने फोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी साझा नहीं की है। हुवावे पी30 (Huawei P30) और हुवावे पी30 प्रो (Huawei P30 Pro) खासतौर से उन लोगों के लिए उतारे जाएंगे जो डिजाइन और कैमरा को लेकर दिलचस्पी रखते हैं।

Huawei द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति को वेबसाइट Telix.pl द्वारा पब्लिश किया गया है। प्रेस विज्ञप्ति से ही इस बात का पता चला है कि कंपनी मार्च में पेरिस में आयोजित इवेंट के दौरान अपनी नई पी-सीरीज़ के स्मार्टफोन को पेश करेगी। फोन के फीचर्स को लेकर फिलहाल तो जानकारी सामने नहीं आई है। कई लीक रिपोर्ट के मुताबिक, Huawei P30 और P30 Pro स्मार्टफोन ओलेड स्क्रीन, वाटरड्रॉप नॉच और ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च किए जा सकते हैं।

स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए हुवावे ब्रांड के ये स्मार्टफोन हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर के साथ आ सकते हैं। Huawei P30 में 6.1 इंच का ओलेड पैनल के साथ 8 जीबी रैम तो वहीं, Huawei P30 Pro में 6.5 इंच का डिस्प्ले के साथ 12 जीबी रैम हो सकती है।

अगर कैमरा सेटअप की बात करें तो Huawei Mate 20 Pro की तरह Huawei P30 स्मार्टफोन में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। हुवावे पी30 प्रो (Huawei P30 Pro) में ऑप्टिकल ज़ूम को आसान बनाने के लिए पेरिस्कोप-स्टाइल रियर कैमरा दिया जाएगा। अभी यह बात भी स्पष्ट नहीं है कि आखिर दोनों हैंडसेट कौन से एंड्रॉयड वर्जन पर चलेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Huawei P30, Huawei P30 Pro, Huawei
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »