Huawei P20 स्मार्टफोन में हो सकते हैं 3 रियर कैमरे, लीक हुई तस्वीर

27 मार्च को पैरिस में आयोजित होने वाले इवेंट के इनवाइट कंपनी ने भेजने शुरू कर दिए हैं। इस इनवाइट में इफिल टावर के पीछे तीन '0' जैसा चिह्न दिख रहा है। इससे इशारा मिला है कि कंपनी के किसी एक फ्लैगशिप फोन में 3 कैमरे दिए जा सकते हैं। इसके अलावा See Mooore With AI जैसी टैगलाइन भी सामने आई है, जिससे तीन कैमरे वाले संशय को मज़बूती मिल रही है। इसके अलावा हॉनर व्यू 10 में एआई फीचर भी दिया जा सकता है।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 9 फरवरी 2018 13:49 IST
ख़ास बातें
  • हुआवे के पी 20 स्मार्टफोन के रियर में 3 कैमरे देखे गए
  • लाइट वेरिएंट के डुअल कैमरा सेटअप के साथ आने की संभावना
  • एमडब्ल्यूसी 2018 में कंपनी उठाएगी कुछ नए स्मार्टफोन, डिवाइस से पर्दा
चीनी कंपनी हुआवे अपने 27 मार्च को आयोजित होने वाले इवेंट में कई नए स्मार्टफोन से पर्दा उठा सकती है। अब नई अफवाह सामने आई है कि कंपनी ने अपनी फ्लैगशिप सीरीज़ 'पी' को लाइट, रेग्युलर और प्लस वेरिएंट में उतारने का फैसला किया है। लाइट वेरिएंट में डुअल कैमरा सेटअप होने की बात कही जा रही है। वहीं, बाकी दो प्रीमियम वेरिएंट में 3 कैमरे होने की बात सामने आई है। मल्टी-कैमरा ट्रेंड की बात करें तो कुछ समय पहले खबर आई थी कि नोकिया भी 5 कैमरे वाले (पेंटा लेंस) फोन पर काम कर रही है।

27 मार्च को पैरिस में आयोजित होने वाले इवेंट के इनवाइट कंपनी ने भेजने शुरू कर दिए हैं। इस इनवाइट में इफिल टावर के पीछे तीन '0' जैसा चिह्न दिख रहा है। इससे इशारा मिला है कि कंपनी के किसी एक फ्लैगशिप फोन में 3 कैमरे दिए जा सकते हैं। इसके अलावा See Mooore With AI जैसी टैगलाइन भी सामने आई है, जिससे तीन कैमरे वाले संशय को मज़बूती मिल रही है। इसके अतिरिक्त एआई फीचर को लेकर भी कुछ बदलाव हो सकते हैं, जो हम कंपनी के पुराने हॉनर व्यू 10 में देख चुके हैं।
Advertisement

हुआवे पी11 लाइट और पी 20 लाइट की बात करें तो स्पैन की वेबसाइट कम्प्यूटरहॉय का दावा है कि फोन में डुअल कैमरा सेटअप होगा व दो फ्लैगशिप वेरिएंट में तीन कैमरे होंगे। लीक हुई तस्वीरों के हिसाब से फोन में वर्टिकल कैमरा सेटअप दिया गय है, जो आईफोन एक्स की याद दिलाता है। कैमरे के अलावा फोन के पीछे फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखा गया है। फोन के किनारों पर यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के अलावा 3.5 मिलीमीटर जैक और नीचे की तरफ लाउडस्पीकर हो सकता है।

पी20 की लीक हुई तस्वीर में फोन के फ्रंट में काले रंग का नॉच देखा गया है, जो आईफोन एक्स जैसा लुक दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि फोन में 5.8 इंच का डिस्प्ले होगा, जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस रहेगा। पिछली अफवाहों पर गौर करें तो इसमें 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले डिस्प्ले आने की बात कही गई थी। उम्मीद की जा रही है कि फोन हाईसिलिकन किरिन 970 प्रोसेसर पर काम करेगा। इसमें 4 जीबी रैम  और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी जा सकती है। इसके एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई पर चलने की आशंका जताई जा रही है।  
Advertisement

टाइगरमोबाइल के साथ हुए करार को लेकर ऑनलीक्स के हवाले से भी हुआवे पी20 लाइट की जानकारियां सामने आई हैं। इनमें कहा गया है कि स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में आईफोन एक्स जैसा नॉच देखा गया है, जिसमें डुअल कैमरा सेटअप स्थापित होगा। वहीं, स्लैशलीक्स के हवाले से एक यूज़र ने हुआवे पी20 का सुरक्षा कवर को लेकर भी दावा किया है। इस कवर में पीछे की ओर वर्टिकल आकार में 3 कैमरे के लिए जगह दी गई है। इसी के साथ ही डुअल कैमरे का कटआउट भी पी20 लाइट स्मार्टफोन के लिए देखा गया है। मार्च में होने वाले ऐलान से इतर इस महीने आयोजित होने वाले एमडब्ल्यूसी 2018 में भी हुआवे का इवेंट है। इस दिन मीडियापैड टैबलेट, वॉच वेरिएंट और हुआवे पे से पर्दा उठ सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Android, Huawei P20, Huawei P20 Lite, Huawei P20 Plus, Mobiles
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  4. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  5. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  6. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  7. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  11. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  7. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.