Huawei P20 में 40 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा होने का दावा

हुवावे अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन से अगले महीने पर्दा उठाएगी। इनमें से एक मॉडल तीन रियर कैमरे के साथ आएगा। दरअसल, चीन की यह टेक्नोलॉजी कंपनी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन हुवावे पी10 के अपग्रेड को लॉन्च करेगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि अपग्रेड वेरिएंट को हुवावे पी20 के नाम से जाना जाएगा। इ

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 फरवरी 2018 17:00 IST
ख़ास बातें
  • हुवावे अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन से अगले महीने पर्दा उठाएगी
  • इनमें से एक मॉडल तीन रियर कैमरे के साथ आएगा
  • यह टेक्नोलॉजी कंपनी हुवावे पी10 के अपग्रेड को लॉन्च करेगी
हुवावे अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन से अगले महीने पर्दा उठाएगी। इनमें से एक मॉडल तीन रियर कैमरे के साथ आएगा। दरअसल, चीन की यह टेक्नोलॉजी कंपनी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन हुवावे पी10 के अपग्रेड को लॉन्च करेगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि अपग्रेड वेरिएंट को हुवावे पी20 के नाम से जाना जाएगा। इस बीच कुछ चीनी स्मार्टफोन कवर निर्माता ने बैककवर की तस्वीरें लीक कर दी हैं जो हुवावे पी20 की बताई जा रही हैं। इससे पता चला है कि यह फोन तीन कैमरा सेटअप के साथ आएगा और आगे की तरफ iPhone X जैसे नॉच होगा।

पहले उम्मीद थी कि हुवावे महीने के आखिर में आयोजित होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में अपने नए स्मार्टफोन से पर्दा उठाएगी। हालांकि, खबर है कि कंपनी ने 27 मार्च को पेरिस में होने वाले एक इवेंट के लिए इनवाइट भेजा है। पुरानी रिपोर्ट से जानकारी मिली थी कि हुवावे तीन नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है। ये हैं Huawei P20, Huawei P20 Lite और Huawei P20 Plus। कंपनी इन तीनों हैंडसेट को ही इवेंट में लॉन्च कर सकती है। इस बीच, इनमें से एक स्मार्टफोन के बैककवर की तस्वीर लीक हुई है। इसे स्लैशलीक्स द्वारा पोस्ट किया गया है। इस फोन रियर कैमरा सेटअप वर्टिकल फॉर्मेट में होगा।

गौर करने वाली बात है कि कैमरे के बारे में सामने आई जानकारियां पुरानी रिपोर्ट से मेल खाती हैं। नामी टिप्सटर इवान ब्लास ने दिसंबर 2017 में दावा किया था कि हुवावे पी सीरीज़ के अगले स्मार्टफोन तस्वीरों के लिए जाने जाएंगे। लीक में ब्लास ने दावा किया था कि कैमरा में 40 मेगापिक्सल कैमरा हो सकता है जो 3 रियर लेंस और 5x हाइब्रिड ज़ूम से लैस होगा। इस हैंडसेट में आगे की तरफ 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। सभी लेंस को जर्मन कैमरा निर्माता कंपनी लाइका द्वारा बनाए जाने की उम्मीद है।

हुवावे पी सीरीज़ के अगले स्मार्टफोन में प्वाइंट क्लाउड डेप्थ कैमरा तकनीक होगी जो ऐप्पल के ट्रूडेप्थ कैमरा टेक्नोलॉजी जैसी होगी। हुवावे ने 2017 में हुवावे मेट 10 को लॉन्च करते वक्त इस तकनीक के बारे में बताया था। इस तकनीक के बूते हुवावे पी20 के फ्रंट पैनल के ऊपरी हिस्से की बनावट आईफोन X वाली होगी।
Advertisement

इन सबके अलावा हुवावे पी20 परिवार के हैंडसेट में किरिन 970 प्रोसेसर और एंड्रॉयड ओरियो दिए जाने की उम्मीद है। हकीकत यह भी है कि हुवावे ने इन स्मार्टफोन के बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। ऐसे में कयासों और दावों को पूरी तरह से भरोसा ना करना ही बेहतर होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.