Huawei P20 Pro, P20 Lite को आज 'सबसे पहले' खरीदने का मौका

Huawei P20 Pro और P20 Lite की बिक्री भारत में जल्द अमेज़न इंडिया पर शुरू हो रही है। अब अमेज़न के लिस्टिंग पेज पर Huawei P20 Pro और P20 Lite को 'जल्दी' खरीदने का मौका है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 2 मई 2018 11:53 IST

Huawei P20 Pro, P20 Lite को 'सबसे पहले' खरीदने का मौका

Huawei P20 Pro और P20 Lite की बिक्री भारत में जल्द अमेज़न इंडिया पर शुरू हो रही है। अब अमेज़न के लिस्टिंग पेज पर Huawei P20 Pro और P20 Lite को 'जल्दी' खरीदने का मौका है। अमेज़न प्राइम मेंबर के लिए दोपहर 12 बजे से ख़ास सेल आयोजित की गई है, जिसमें दोनों हैंडसेट को खरीदने का 'सबसे पहले' मौका मिलेगा। हालांकि, नॉन-प्राइम मेंबर को फोन खरीदने का मौका कब मिलेगा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। ध्यान रहे, हुवावे ने इन लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन को अमेज़न पर एक्सक्लूसिव बिक्री के लिए उतारने की बात कही थी। P20 Pro की कीमत 64,999 रुपये है, वहीं P20 Lite के लिए खर्चने होंगे 19,999 रुपये।

लॉन्च ऑफर की बात करें तो एक्सिस बैंक क्रेडिट व डेबिट कार्ड धारकों को Huawei P20 Pro पर 5,000 रुपये की तत्काल छूट मिलेगी। P20 Lite पर 1,500 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा। ऑफर के तहत एक कार्ड से एक ही फोन खरीदा जा सकता है। छूट ऑफर की वैधता 2-7 मई तक रहेगी। इसके अलावा वोडाफोन प्रीपेड-पोस्टपेड यूज़र को 100 जीबी तक मुफ्त डेटा दिया जाएगा। इसके अलावा दोनों ही हैंडसेट को बिना ब्याज वाली ईएमआई और 6,000 रुपये एक्सचेंज छूट के साथ खरीदने का मौका है।
Advertisement
 

Huawei P20 Pro, P20 Lite स्पेसिफिकेशन और फीचर

Huawei P20 Pro डुअल सिम स्मार्टफोन हैं जो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.1 पर चलता है। इसमें गूगल एआरकोर के लिए सपोर्ट मौज़ूद है और ये कस्टमाइज़ गूगल असिस्टेंट के साथ आता है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर हुवावे हाइसिलिकॉन किरिन 970 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। हुवावे पी20 प्रो 6 जीबी रैम के साथ आएगा। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। फोन 460 डिग्री फेस अनलॉक फीचर के साथ आता है। इसके बारे में 0.6 सेकेंड में हैंडसेट को अनलॉक करने का दावा है।

Huawei P20 Pro में 6.1 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2240 पिक्सल) ओलेड फुलव्यू डिस्प्ले है। फोन के फ्रंट पैनल पर आईफोन X जैसा नॉच है। हुवावे ने बताया है कि Huawei P20 Pro को आईपी67 की रेटिंग मिली है और इसकी बैटरी 4000 एमएएच की है। हैंडसेट की बैटरी हुवावे सुपरचार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Advertisement

हुवावे पी20 प्रो में पिछले हिस्से पर दो नहीं, तीन कैमरे हैं। सबसे ऊपर 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। यह 3X ऑप्टिकल ज़ूम वाला लाइका टेलीफोटो लेंस हैं। दूसरा, 40 मेगापिक्सल का आरजीबी सेंसर है। वहीं, तीसरा 20 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है। इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।

अब बात Huawei P20 Lite की। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.0 पर चलेगा। इसमें 5.84 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) फुलव्यू डिस्प्ले है। इसमें किरिन 659 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।
Advertisement

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, हुवावे पी20 लाइट में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.2 अपर्चर से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट पैनल पर 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। हैंडसेट का डाइमेंशन 148.6x71.2x7.4 मिलीमीटर है। हैंडसेट में जान फूंकने का काम करेगी 3,000 एमएएच की बैटरी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Brilliant cameras
  • Up-to-date software
  • Good battery life
  • Premium design
  • Bad
  • Lacks Quad-HD display
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

किरिन 970

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

40-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2240 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact and well-built
  • Vibrant display
  • Sleek design
  • Bad
  • Average performance
  • Disappointing battery life
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.84 इंच

प्रोसेसर

सिलिकॉन किरिन 659

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.