Huawei P20 और P20 Pro स्मार्टफोन भारत में 24 अप्रैल को होंगे लॉन्च

ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने के करीब तीन हफ्ते बाद चीनी कंपनी Huawei ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन हुवावे पी20 और हुवावे पी20 प्रो को भारत में पेश करने की तैयारी कर ली है। इस चीनी कंपनी ने 24 अप्रैल के एक इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2018 11:58 IST
ख़ास बातें
  • Huawei P20 और P20 Pro डुअल सिम स्मार्टफोन हैं
  • हुवावे पी20 प्रो में पिछले हिस्से पर दो नहीं, तीन कैमरे हैं
  • हुवावे पी20 में डुअल कैमरा सेटअप है

हुवावे पी20 और हुवावे पी20 प्रो

ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने के करीब तीन हफ्ते बाद चीनी कंपनी Huawei ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन हुवावे पी20 और हुवावे पी20 प्रो को भारत में पेश करने की तैयारी कर ली है। इस चीनी कंपनी ने 24 अप्रैल के एक इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजा है। हालांकि, इनवाइट में किसी स्मार्टफोन का ज़िक्र नहीं है। लेकिन इनवाइट का टैगलाइन है, “See Mooore,” जो Huawei P20 और Huawei P20 Pro के लिए इस्तेमाल हो चुका है। अहम खासियत की बात करें हुवावे पी20 प्रो में तीन रियर कैमरे हैं और P20 में आपको दो रियर कैमरे मिलेंगे।

अभी इनवाइट से बहुत कुछ साफ नहीं हो पाया है। लॉन्च इवेंट किस शहर में है और इवेंट किस वक्त होगा? इन सवालों के जवाब अभी नहीं मिल पाए हैं। यह तो साफ है कि इन दो स्मार्टफोन की भारतीय कीमत का खुलासा 24 अप्रैल को ही होगा। बता दें कि ग्लोबल मार्केट में Huawei P20 की कीमत 649 यूरो (करीब 52,200 रुपये) है और हुवावे पी20 प्रो 899 यूरो (करीब 72,300 रुपये) में बिकता है।
 
 

Huawei P20, P20 Pro के स्पेसिफिकेशन और फीचर

Huawei P20 और P20 Pro डुअल सिम स्मार्टफोन हैं जो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.1 पर चलते हैं। इनमें गूगल एआरकोर के लिए सपोर्ट मौज़ूद है और ये कस्टमाइज़ गूगल असिस्टेंट के साथ आते हैं। दोनों ही स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर हुवावे हाइसिलिकॉन किरिन 970 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। Huawei P20 में 4 जीबी रैम है और पी20 प्रो 6 जीबी रैम के साथ आएगा। दोनों ही हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। फोन 460 डिग्री फेस अनलॉक फीचर के साथ आते हैं। इनके बारे में 0.6 सेकेंड में हैंडसेट को अनलॉक करने का दावा है।

Huawei P20 में 5.8 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2244 पिक्सल) आरजीबीडब्ल्यू फुलव्यू डिस्प्ले है। वहीं, Huawei P20 Pro में 6.1 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2240 पिक्सल) ओलेड फुलव्यू डिस्प्ले है। दोनों ही फोन के फ्रंट पैनल पर आईफोन X जैसा नॉच है। हुवावे ने बताया है कि पी20 को वाटर और डस्ट के लिए आईपी53 की रेटिंग मिली है। बैटरी 3400 एमएएच की है। वहीं, Huawei P20 Pro को आईपी67 की रेटिंग मिली है और इसकी बैटरी 4000 एमएएच की है। दोनों ही हैंडसेट की बैटरी हुवावे सुपरचार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट ककती हैं।
Advertisement

हुवावे पी20 में डुअल कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एक 12 मेगापिक्सल आरजीबी सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.8 है। इसके साथ मौज़ूद है 20 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर जो एफ/1.6 अपर्चर वाला है। कंपनी का कहना है कि इससे कम रोशनी में बेहतर फोटोग्राफी परफॉर्मेंस मिलेगी। वहीं, फ्रंट पैनल पर 24.8 मेगापिक्सल का कैमरा है।

वहीं, हुवावे पी20 प्रो में पिछले हिस्से पर दो नहीं, तीन कैमरे हैं। सबसे ऊपर 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। यह 3X ऑप्टिकल ज़ूम वाला लाइका टेलीफोटो लेंस हैं। दूसरा, 40 मेगापिक्सल का आरजीबी सेंसर है। वहीं, तीसरा 20 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है। इसका फ्रंट कैमरा हुवावे पी20 वाला ही है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

किरिन 970

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

20-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2244 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Brilliant cameras
  • Up-to-date software
  • Good battery life
  • Premium design
  • Bad
  • Lacks Quad-HD display
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

किरिन 970

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

40-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2240 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.