हुवावे लॉन्च करेगी वीआर 360 डिग्री कैमरा, पी10 स्मार्टफोन की तस्वीर हुई लीक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 फरवरी 2017 16:40 IST
हुवावे ने 26  फरवरी को बार्सिलोना में होने वाले एक इवेंट में पी10 और पी10 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है। हालांकि, एक ताजा टीज़र से खुलासा हुआ है कि इन स्मार्टफोन में नया ईएमयूआई 5.1 ओएस पहले से इंस्टॉल आएगा। नए ओएस को भी इसी इवेंट में पेश किया जाएगा। एमडब्ल्यूसी से पहले, हुवावे ने हॉनर वीआर कैमरे के बारे में एक क्लिप का ऐलान किया है। इस कैमरे से आप स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर 360 डिग्री वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसके अलावा लॉन्च से पहले हुवावे पी10 की पहली तस्वीर भी लीक हुई है। इस तस्वीर में डिवाइस को हर तरफ से देखा जा सकता है।

इस बड़ी घोषणा के साथ ही, हुवावे के इस फ्लैगशिप पी10 स्मार्टफोन के बारे में इवान ब्लास ने जानकारी लीक की है। इससे पहले ब्लास ने एलजी जी6 की तस्वीर भी लीक की थी। पी10 स्मार्टफोन के डार्क ग्रे वेरिएंट को मेटल बॉडी और आगे की तरफ होम बटन के साथ तस्वीर में देखा जा सकता है। होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी होने की उम्मीद है। तस्वीर से लाइका ब्रांडिंग के साथ डुअल कैमरा सेटअप का भी पता चला है। फोन में दायीं तरफ किनारे पर वॉल्यूम और पावर बटन दिए गए हैं। वहीं रियर पर बींचोबीच हुवावे की ब्रांडिंग है।
Advertisement
 

कंपनी ने पी10 और पी10 प्लस के लॉन्च के साथ ईएमयूआई 5.1 ओएस के भी पेश होने का खुलासा किया है। इसका मतलब है कि नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन में ईएमयूआई 5.1 ओएस प्रीलोडेड आाएगा। और नए सॉफ्टवेयर के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिली है, हालांकि एमडब्ल्यूसी शुरू होने में बहुत ज्यादा समय नहीं बचा है। नया लेटेस्ट ओएस ईएमयूआई 5.0, एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित है।

आखिर में बात हुवावे द्वारा ऐलान किए गए हॉनर वीआर कैमरा की। स्मार्टफोन के जरिए 360 डिग्री वीडियो रिकॉर्डिंग करने वाली इस एक्सेसरी की एक क्लिप जारी की गई है। इस कैमरा को इंस्टा360 के साथ साझेदारी में बनाया गया है। और इस कैमरे से आप इंस्टा360 के बनाए ऐप की मदद से रिकॉर्ड, सेव और 360 डिग्री वीडियो साझा कर सकते हैं। यह कैमरा 3के रिकॉर्डिंग और लाइव स्ट्रीमिंग सपोर्ट करता है।
Advertisement

इंस्टा360 के ब्लॉग पर बहुत कम जानकारी है। और कीमत व उपलब्धता के बारे में कुछ पता नहीं है। हालांकि, हुवावे का कहना है कि इस छोटी कैमरा एक्सेसरी को अंतर्राष्टीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। इस बारे में ज्यादा जानकारी एमडब्ल्यूसी में मिलेगी, जहां हुवावे अपनी हवावे वॉच 2 स्मार्टवॉच लॉन्च करेगी।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.10 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 960

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

20-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.