Huawei Nova 4 स्मार्टफोन हुआ टीना पर लिस्ट, तीन रियर कैमरों की मिली झलक

हुवावे 17 दिसंबर को अपना पहला सेल्फी कटआउट वाला स्मार्टफोन Huawei Nova 4 को लॉन्च करेगी। लॉन्च से ठीक कुछ दिनों पहले अब हुवावे नोवा 4 को चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट TENAA पर लिस्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2018 14:25 IST
ख़ास बातें
  • तीन रियर कैमरों के साथ आ सकता है Huawei Nova 4
  • 3,900 एमएएच की बैटरी से लैस हो सकता है Huawei Nova 4
  • 6.41 इंच का डिस्प्ले हो सकता है Huawei Nova 4 में

Huawei Nova 4 स्मार्टफोन हुआ टीना पर लिस्ट, तीन रियर कैमरों की मिली झलक

Photo Credit: TENAA

हैंडसेट निर्माता कंपनी हुवावे 17 दिसंबर को अपना पहला सेल्फी कटआउट वाला स्मार्टफोन Huawei Nova 4 को लॉन्च करेगी। आधिकारिक लॉन्च से ठीक कुछ दिनों पहले अब हुवावे नोवा 4 को चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट TENAA पर लिस्ट कर दिया गया है। फोन के बैक पैनल के डिजाइन के साथ Huawei Nova 4 के कुछ स्पेसिफिकेशन भी सामने आ गए हैं। सामने आई तस्वीर में बैक पैनल पर तीन रियर कैमरे, 6.41 इंच का डिस्प्ले और फोन में जान फूंकने के लिए 3,900 एमएएच की बैटरी दी गई है। Samsung Galaxy A8s की तरह Huawei Nova 4 में भी सेल्फी के डिस्प्ले पर छेद होगा।

टीना लिस्टिंग में Huawei Nova 4 का मॉडल नंबर VCE-AL00 दिखाई दे रहा है। डिस्प्ले में बायीं तरफ सेल्फी के लिए छेद नजर आ रहा है और बैक पैनल पर फोटोग्राफी के लिए तीन रियर कैमरे और सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन के दाहिनी तरफ आवाज बढ़ाने और कम करने के अलावा पावर बटन मिलेगा। चीन में सैमसंग गैलेक्सी ए8एस को टक्कर देगा Huawei Nova 4।

वेबसाइट PhoneCorridor पर मौजूद स्क्रीनशॉट के मुताबिक, स्मार्टफोन में 6.41 इंच डिस्प्ले, 3,900 एमएएच की बैटरी, डुअल-सिम सपोर्ट है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 156.47x74.8x8.2 मिलीमीटर है। उम्मीद है कि Huawei Nova 4 हाइसिलिकॉन 980 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज और एंड्रॉयड 9 पाई के साथ लॉन्च हो सकता है। कुछ समय पहले सामने आई रिपोर्ट में कहा गया था कि फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा लेकिन टीना लिस्टिंग के मुताबिक, फिंगरप्रिंट सेंसर को बैक पैनल पर जगह मिलेगी।

याद करा दें कि, Samsung Galaxy A8s को सोमवार को चीन में लॉन्च किया गया है। इसमें सेल्फी कैमरे के लिए डिस्प्ले में छेद है। Samsung ने इसे Infinity-O Display का नाम दिया है। फोन की अन्य खासियतों में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 8 जीबी रैम और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  10. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.