Huawei Nova 4 के प्रीमियम वेरिएंट में होगा 48 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर

Huawei Nova 4 को 17 दिसंबर को लॉन्च किया जाना है। इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत होगी डिस्प्ले में सेल्फी कैमरे के लिए छेद।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2018 13:48 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Nova 4 में बिना बेज़ल वाला डिस्प्ले होगा
  • Huawei Nova 4 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा
  • Samsung Galaxy A8s से मिलेगी चुनौती
Huawei Nova 4 को 17 दिसंबर को लॉन्च किया जाना है। इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत होगी डिस्प्ले में सेल्फी कैमरे के लिए छेद। इसके अलावा फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। स्मार्टफोन के बारे में ढेरों जानकारियां इंटरनेट पर सार्वजनिक हो चुकी हैं। अब एक नया स्लाइड सार्वजनिक हुआ है जिससे स्मार्टफोन के बारे में और जानकारियां सामने आईं हैं। Huawei Nova 4 का एक स्टेंडर्ड वेरिएंट होगा और साथ में एक प्रीमियम वेरिएंट भी। इस फोन के प्रीमियम वेरिएंट में 48 मेगापिक्सल सेंसर होने की खबर आई है।

Weibo पर नई लीक के मुताबिक, Huawei Nova 4 में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2310 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, वो भी 19.25:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। स्मार्टफोन में हाइसिलिकॉन किरिन 970 प्रोसेसर का इस्तेमाल होगा, Huawei Nova 3 की तरह। स्मार्टफोन में बेहतर गेमिंग अनुभव के लिए नई जीपीयू टर्बो तकनीक उपलब्ध होगी। इसमें 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है। Huawei Nova 4 में 3,750 एमएएच की बैटरी होगी जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। स्मार्टफोन 4जी वीओएलटीई कनेक्टिविटी के साथ आएगा
Advertisement

दावा किया गया है कि हुवावे नोवा 4 के स्टेंडर्ड वर्ज़न में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। प्राइमरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का होगा, सेकेंडरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का और तीसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का। जबकि प्रीमियम वेरिएंट में कंपनी 20 मेगापिक्सल सेंसर की जगह 48 मेगापिक्सल का सेंसर देगी। पिछले हिस्से पर बाकी सेंसर वही रहेंगे। दोनों ही वेरिएंट 25 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे के साथ आएगा। दोनों ही वेरिएंट के अन्य स्पेसिफिकेशन भी एक समान होंगे।

Huawei Nova 4 को ही सर्टिफिकेशन वेबसाइट TENAA पर लिस्ट किया गया था। इससे डिज़ाइन के बारे में जानकारी मिली थी। यह रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, वर्टिकल पोज़ीशन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और फ्रंट में बिना बेज़ल वाले डिस्प्ले के साथ आएगा। हालांकि, डिस्प्ले में एक किनारे पर सेल्फी कैमरे के लिए एक कटआउट होगा। लिस्टिंग में बताया गया था कि स्मार्टफोन में 6.41 इंच का डिस्प्ले, 3,900 एमएएच बैटरी, डुअल सिम सपोर्ट और 156.47x74.8x8.2 मिलीमीटर डाइमेंशन है। इस फोन में हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज और एंड्रॉयड 9.0 पाई दिए जाने की उम्मीद है।
Advertisement

Huawei Nova 4 मार्केट में Samsung Galaxy A8s को सीधे तौर पर चुनौती देगा। सैमसंग के इस स्मार्टफोन को हाल ही में लॉन्च किया गया था और इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग जल्द ही शुरू होगी। यह फोन Samsung के इनफिनिटी ओ डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 8 जीबी रैम और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  3. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  4. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  2. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  3. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  4. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  6. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  7. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  8. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  9. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  10. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.