Huawei Nova 4 भी होगा सेल्फी कटआउट वाला स्मार्टफोन, तस्वीर लीक

Samsung Galaxy A8s के बाद अब हुवावे ब्रांड के सेल्फी कटआउट वाले Huawei Nova 4 स्मार्टफोन को लेकर चर्चा जोरों पर है। हाल ही में एक तस्वीर सामने आई है जिसमें हुवावे नोवा 4 का फ्रंट पैनल साफ दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 29 नवंबर 2018 15:32 IST
ख़ास बातें
  • चीन में आयोजित इवेंट में नजर आया Huawei Nova 4
  • Huawei Nova 4 का कॉन्सेप्ट रेंडर भी हुआ लीक
  • सेल्फी कटआउट वाला स्मार्टफोन होगा हुवावे नोवा 4

Huawei Nova 4 भी होगा सेल्फी कटआउट वाला स्मार्टफोन

दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung के Galaxy A8s स्मार्टफोन के डिजाइन की तरह ही Huawei भी सेल्फी कटआउट वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही ऐसी अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हुवावे ब्रांड का यह हैंडसेट Huawei Nova 4 होगा। चीन में आयोजित एक इवेंट के दौरान Huawei ने सेल्फी कटआउट वाले फोन के फ्रंट पैनल को दिखाया।

जर्मन ब्लॉग WinFuture.de की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पॉपुलर चीनी गायक जैक्सन यी (Jackson Yee) के जन्मदिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हुवावे ने Huawei Nova 4 का फ्रंट साइड से पर्दा उठाया था। याद करा दें कि, इस सप्ताह के शुरुआत में हुवावे ने दिसंबर लॉन्च इवेंट का टीजर जारी किया था। इस इवेंट में ऑल-स्क्रीन डिस्प्ले और सेल्फी कटआउट वाले फोन को लॉन्च किया जा सकता है। ट्वीट में दावा किया गया है कि Huawei और Samsung Galaxy A8s के बीच कड़ा मुकाबला होगा।
 

Photo Credit: Ben Geskin/ Twitter

हालांकि, अभी फोन का बैक पैनल नहीं दिखाया गया है तो ऐसे में यह कह पाना मुश्किल है कि फोन का रियर कैमरा कितने सेंसर से लैस होगा। एक अन्य टिप्स्टर Ben Geskin ने ट्वीट करते हुए Huawei के आगामी स्मार्टफोन के कॉन्सेप्ट रेंडर को लीक कर दिया है। कॉन्सेप्ट रेंडर में दिखाई दे रहा डिजाइन वीडियो और अन्य लीक से सामने आए डिजाइन से काफी मिलता जुलता है। गौर करने वाली बात यह है कि यह आधिकारिक प्रेस रेंडर नहीं है, इसे लीक के आधार पर बनाया गया है।

बता दें कि हाल ही में Samsung Galaxy A8s के स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं। Samsung Galaxy A8s में फुल एचडी+ वाला 6.39 इंच डिस्प्ले, फोन में जान फूंकने के लिए 3,400एमएएच की बैटरी और यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट हो सकता है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Galaxy A8s में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट के साथ 6 जीबी रैम होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Huawei, Huawei Nova 4, Samsung Galaxy A8s, Samsung
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.