Huawei Nova 3i के इस खास वेरिएंट की पहली सेल आज

Huawei Nova 3i के पर्पल कलर वेरिएंट की पहली फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे Amazon पर होगी। हुवावे नोवा 3आई और हुवावे नोवा 3 स्मार्टफोन में डुअल रियर और डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 अगस्त 2018 11:19 IST
ख़ास बातें
  • हुवावे नोवा 3आई में दो रियर और दो फ्रंट कैमरे हैं
  • हुवावे नोवा 3आई में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है
  • Huawei Nova 3i की भारत में कीमत 20,990 रुपये
Huawei Nova 3i के पर्पल कलर वेरिएंट की पहली फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे Amazon पर होगी। याद करा दें कि हुवावे नोवा 3आई और Huawei Nova 3 को भारत में पिछले महीने लॉन्च किया गया है। Huawei Nova 3i और हुवावे नोवा 3 स्मार्टफोन में डुअल रियर और डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप है। Huawei ने सोमवार को Nova 3i के पर्पल कलर वेरिएंट की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी थी। साथ ही इस बात की भी घोषणा की थी कि Huawei Nova 3 अमेजन पर 23 अगस्त से ओपन सेल में बेचा जाएगा। हुवावे नोवा 3आई की कीमत भारत में 20,900 रुपये है। इस दाम में 4 जीबी रैम/ 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मॉडल बेचा जाता है। एचडीएफसी बैंक डेबिट कार्ड (ईएमआई) से भुगतान पर Huawei Nova 3i पर 5 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। बजाज फिनसर्व कार्ड से आप बिना ब्याज वाली ईएमआई पर हैंडसेट को खरीद सकते हैं। Huawei Nova 3 की कीमत भारत में 34,999 रुपये है।
 

Huawei Nova 3i के स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम हुवावे नोवा 3आई आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.2 पर चलता है। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलटीपीएस पैनल है। यह 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 409 पीपीआई की पिक्सल डेनसिटी से लैस है। स्मार्टफोन में कंपनी के अपने ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। Huawei Nova 3i में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज है। तीनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के साथ आते हैं।
Advertisement

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो हुवावे नोवा 3आई में वर्टिकल पोज़ीशन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर भी डुअल कैमरा सेटअप ही है। यहां पर 24 मेगापिक्सल का एक सेंसर 2 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ जुगलबंदी में है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2 एलई, यूएसबी 2.0, ग्लोनास और जीपीएस शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर Huawei Nova 3i का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन में  3340 एमएएच की बैटरी है। Nova 3i का डाइमेंशन 157.6x75.2x7.6 मिलीमीटर है और वज़न 169 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Good performance
  • Bad
  • Slow face recognition
  • Heats up while gaming
  • No display protection
  • Sub-par low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 710

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3340 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  3. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  4. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  5. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  6. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  8. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  10. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.