Huawei Nova 13, Mate 70 सीरीज और Mate X6 Foldable इस साल होंगे लॉन्च, जानें सबकुछ

Huawei ने हाल ही में ट्राई फोल्ड Mate XT लॉन्च किया था। अब कंपनी कथित तौर पर अपने आगामी स्मार्टफोन के लॉन्च की तैयार कर रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 सितंबर 2024 15:14 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Nova 13 Series अक्टूबर में लॉन्च की जाएगी।
  • Huawei Mate 70 Series नवंबर में लॉन्च की जाएगी।
  • Huawei Mate X6 Foldable भी नवंबर में लॉन्च किए जाएंगे।

Huawei Nova 12s में 60 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है।

Photo Credit: Huawei

Huawei ने हाल ही में ट्राई फोल्ड Mate XT लॉन्च किया था। अब कंपनी कथित तौर पर अपने आगामी स्मार्टफोन के लॉन्च की तैयार कर रही है। ऐसा लगता है कि कंपनी आने वाले महीनों में अपने कई स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, Huawei आने वाले महीनों में कम से कम तीन डिवाइसेज की सीरीज लॉन्च कर सकता है। यहां हम आपको Huawei के आगामी स्मार्टफोन्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Huawei Nova 13 सीरीज होगी अक्टूबर में पेश


सबसे पहले अक्टूबर में Huawei Nova 13 सीरीज पेश की जाएगी जो कि Nova 12 लाइनअप का अपग्रेड है। ब्रांड Nova 12 Lite, Nova 12s, Nova 12 Pro और Nova 12 Ultra जैसे चार मॉडल पेश कर सकता है। उसके बाद नवंबर में फ्लैगशिप Huawei Mate 70 सीरीज दस्तक दे सकती है। अफवाह है कि इस लाइनअप में तीन स्मार्टफोन Mate 70, Mate 70 Pro और Mate 70 Pro Plus शामिल हैं ।


ऐसा होगा ऑपरेटिंग सिस्टम


अफवाह है कि Nova 13 और Mate 70 सीरीज दोनों नेक्स्ट जनरेशन के Kirin चिपसेट से लैस होंगी, जिसमें Nova 13 के लिए 9010 और Mate 70 के लिए 9100 मिलेंगे। Huawei ने पहले ही कंफर्म कर दिया है कि Mate 70 सीरीज बिल्कुल नए HarmonyOS NEXT ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस होगी।
Advertisement

लीक से सुझाव मिला है कि नवंबर में Huawei Mate X5 फोल्डेबल का अपग्रेड भी लॉन्च हो सकता है। Mate X में अपने पिछले मॉडल की तुलना में बड़ी कवर डिस्प्ले मिलेगी जो कि अनफोल्ड होने पर बड़ा लगेगा। यह भी संभावना है कि इसमें Kirin 9100 चिप मिलेगी और हार्मोनीओएस नेक्स्ट पर चलेगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि ये लॉन्च टाइमलाइन अभी सिर्फ एक संभावना है। हालांकि, डिजिटल चैट स्टेशन का ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा रहा है। लॉन्च तारीख नजदीक आने पर कंपनी ज्यादा जानकारी साझा करेगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  6. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  6. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  8. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.