6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल

क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले के साथ फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल जाता है।

6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल

Photo Credit: Huawei

Huawei Mate 90 Air में 7 इंच बड़ा डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • इसमें मल्टी-कोर में 36% ज्यादा बेहतर परफॉर्मेंस मिलती है।
  • फोन के रियर में 50MP का 1/1.3 इंच बड़ा सेंसर है।
  • फोन की पीक ब्राइटनेस 4000 निट्स की है।
विज्ञापन

Huawei Mate 90 Air कंपनी के लेटेस्ट फोन के रूप में लॉन्च हो गया है। फोन में बड़ा डिस्प्ले मिलता है जिसका साइज 7 इंच का है। लेकिन यह स्लिम प्रोफाइल में आता है और मोटाई केवल 6.8mm की है। इसमें ब्रांड ने Kirin 9020 चिपसेट इस्तेमाल किया है। फोन में 12GB रैम मिलती है। यह 6500mAh बैटरी से लैस किया गया है। यह 23 घंटे तक बैकअप देने के लिए रेट किया गया है। आइए जानते हैं फोन की कीमत कितनी है, और कौन से हैं इसके खास फीचर्स।

Huawei Mate 90 Air Price

Huawei Mate 90 Air को कंपनी ने चीनी मार्केट में लॉन्च किया है। फोन की कीमत 4,999 युआन (लगभग 70,000 रुपये) है जिसमें इसका शुरुआती 12GB रैम, 256GB वेरिएंट आता है। इसका 12GB रैम, 512GB वेरिएंट भी आता है जो 5999 युआन (लगभग 83,000 रुपये) में खरीदा जा सकता है। फोन को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। यह Rose Gold, Moon Silver, और Obsidian Black कलर्स में पेश किया गया है। 

Huawei Mate 90 Air Specifications, Features

Huawei Mate 90 Air में 7 इंच बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। इसमें हाई रिजॉल्यूशन है जो 1.5K का है। क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल जाता है। फोन की पीक ब्राइटनेस 4000 निट्स की है। इसमें 2160Hz PWM डिमिंग मिलती है। कंपनी ने इसमें Kirin 9020 चिप लगाई है। कंपनी के अनुसार इसमें मल्टी-कोर में 36% ज्यादा बेहतर परफॉर्मेंस मिलती है। इसका GPU 18% बेहतर परफॉर्म करता है। कंपनी ने फोन में 30% बेहतर गेमिंग का दावा किया है। फोन में 12GB रैम दी गई है। 

कैमरा की ओर देखें तो रियर में 50MP का 1/1.3 इंच बड़ा सेंसर है। यह f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसमें OIS का सपोर्ट भी दिया गया है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। फोन के अंदर 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस भी दिया गया है। यह 3x जूम सपोर्ट करता है। फ्रंट कैमरा 10.7MP का है।  यह 6500mAh बैटरी से लैस किया गया है। यह 23 घंटे तक बैकअप देने के लिए रेट किया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
  2. Huawei लाई सबसे पतली स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, 5 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  3. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
  5. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
  6. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
  7. Nothing Phone 4 (b) मिल रहा ₹3800 से ज्यादा सस्ता! Flipkart पर धमाका डील
  8. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए हो सकते हैं महंगे प्राइसेज, मेमोरी पार्ट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  10. GTA 6 ने तोड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रिकॉर्ड, पहले दिन की सेल्स 3.79 अरब डॉलर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »