Huawei Mate 80 Pro में मिलेगा डुअल स्पेस रिंग डिजाइन, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

Huawei ने बताया है कि इस स्मार्टफोन को स्पेन के मैड्रिड में 26 फरवरी को होने वाले Innovative Product Launch इवेंट में लॉन्च किया जाएगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 फरवरी 2026 16:57 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Mate 80 Pro के रियर में नया डुअल स्पेस रिंग डिजाइन दिया गया है
  • इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले स्लिम बेजेल्स के साथ है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Kirin 9030 Pro का इस्तेमाल किया गया है

इस स्मार्टफोन को स्पेन के मैड्रिड में 26 फरवरी को Innovative Product Launch इवेंट में पेश किया जाएगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Huawei का Huawei Mate 80 Pro जल्द इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। पिछले वर्ष नवंबर में इस स्मार्टफोन को चीन में पेश किया गया था। Huawei Mate 80 Pro के रियर में नया डुअल स्पेस रिंग डिजाइन है। इसमें बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Huawei ने इस स्मार्टफोन के डुअल स्पेस रिंग डिजाइन को दिखाया है। यह Huawei Mate 80 Pro के चाइनीज वेरिएंट के समान है। इस स्मार्टफोन के रियर कैमरा मॉड्यूल पर Huawei की XMAGE ब्रांडिंग दी गई है। Huawei Mate 80 Pro को डॉन गोल्ड कलर में दिखाया गया है। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले स्लिम बेजेल्स के साथ है। इसके फ्रंट में कैमरा के लिए पिल शेप वाला कटआउट दिया गया है। 

Huawei ने बताया है कि इस स्मार्टफोन को स्पेन के मैड्रिड में 26 फरवरी को होने वाले Innovative Product Launch इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा इस इवेंट में Huawei Watch GT Runner 2 और अपग्रेडेड गोल्ड मोड के साथ Huawei Watch Ultimate 2 सहित कुछ कुछ अन्य प्रोडक्ट्स को भी लॉन्च किया जा सकता है। 

चीन में पेश किए गए Huawei Mate 80 Pro में 6.75 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके डिस्प्ले के लिए Kunlun Glass प्रोटेक्शन है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Kirin 9030 Pro का इस्तेमाल किया गया है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल RYYB प्राइमरी कैमरा, 40 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 48 मेगापिक्सल मैक्रो टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D डेप्थ-सेंसिंग कैमरा है। Huawei Mate 80 सीरीज को चीन में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस स्मार्टफोन सीरीज के चीन में लॉन्च के दो सप्ताह में ही बिक्री 7.5 लाख यूनिट्स से ज्यादा की हो गई थी। कंपनी को इस सीरीज के विशेषतौर प्रीमियम मॉडल्स के लिए अधिक डिमांड मिल रही है। इस स्मार्टफोन सीरीज में Huawei Mate 80, Huawei Mate 80 Pro, Huawei Mate 80 Pro Max और Huawei Mate 80 RS Master Edition शामिल हैं। चीन में इन स्मार्टफोन्स की डिमांड Apple की iPhone 17 सीरीज से भी ज्यादा रही है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
#ताज़ा ख़बरें
  1. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  8. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  9. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  10. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.