Huawei Mate 10 की तस्वीरें और वीडियो लीक, अगले महीने होगा लॉन्च

पिछले महीने, हुवावे ने पुष्टि की थी कि कंपनी 16 अक्टूबर को अपना मेट 10 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। लेकिन अभी इस तारीख़ में भी एक महीने से ज़्यादा का समय है। अब, इंटरनेट पर मेट 10 स्मार्टफोन की तस्वीरें और वीडियो लीक हुए हैं।

Huawei Mate 10 की तस्वीरें और वीडियो लीक, अगले महीने होगा लॉन्च
विज्ञापन
पिछले महीने, हुवावे ने पुष्टि की थी कि कंपनी 16 अक्टूबर को अपना मेट 10 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। लेकिन अभी इस तारीख़ में भी एक महीने से ज़्यादा का समय है। अब, इंटरनेट पर मेट 10 स्मार्टफोन की तस्वीरें और वीडियो लीक हुए हैं।

हुवावे मेट 10 के रियर की डिज़ाइन के बारे में जहां कंपनी की आधिकारिक तस्वीरों से एक झलक पहले ही मिल चुकी है। @onleaks और @compareraja द्वारा साझा की गईं नई तस्वीरों और वीडियो से भी हैंडसेट के अगले हिस्से का पता चलता है। नई लीक वीडियो से पता चलता है कि स्मार्टफोन में ग्लास रियर हो सकता है, जिससे फोन के लिए वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

वीडियो में, फोन के नीचे की तरफ़ एक यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट के साथ एक स्पीकर ग्रिल दिख रहा है। जबकि हुवावे मेट 10 स्मार्टफोन में ऊपर की तरफ़ एक 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिया गया है। पिछले महीने कंपनी द्वारा साझा की गई टीज़र इमेज से पुष्टि हुई थी कि मेट 10 में लाइका ब्रांड के लेंस होंगे।

याद दिला दें कि, हुवावे मेट 10 में एक आइरिस स्कैनिंग फ़ीचर होने की ख़बरें हैं। इसके अलावा फोन में हुवावे का हाईसिलिकॉन किरिन 970 प्रोसेसर दिया जा सकता है जो 10एनएम फैब्रिकेशन प्रोसेसर पर आधारित होगा। इस फोन में एक 6 इंच फुल एचडी (1080x2160 पिक्सल्स) डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशिया 18:9 होगा। हुवावे द्वारा 16 अक्टूबर को फोन लॉन्च करने से पहले दूसरे फ़ीचर का भी खुलासा किए जाने की उम्मीद है। स्मार्टफोन की कीमत 4,000 चीनी युआन (करीब 38,500 रुपये) हो सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  2. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  3. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  7. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  8. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  9. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  10. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »