लॉन्च हुआ चार कैमरे वाला स्मार्टफोन, जानें इसके बारे में सब कुछ

चीन की स्मार्टफोन निर्माता हुवावे ने अपना नया स्मार्टफोन मायमैंग 6 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह हैंडसेट हुवावे मायमैंग 5 का अपग्रेडेड वेरिएंट है। कीमत की बात करें तो फोन को 2,399 चीनी युआन (करीब रुपये) में पेश किया गया है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 22 सितंबर 2017 17:38 IST
ख़ास बातें
  • हुवावे मायमैंग 6 की कीमत करीब 23,500 रुपये है
  • इस फोन में दो फ्रंट व दो रियर कैमरे हैं
  • फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा
चीन की स्मार्टफोन निर्माता हुवावे ने अपना नया स्मार्टफोन मायमैंग 6 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह हैंडसेट हुवावे मायमैंग 5 का अपग्रेडेड वेरिएंट है। कीमत की बात करें तो फोन को 2,399 चीनी युआन (करीब 23,500 रुपये) में पेश किया गया है। हुवावे मायमैंग 6 के प्री-ऑर्डर शुक्रवार, 22 सितंबर से शुरू हो चुके हैं और फोन 30 सितंबर से मिलना शुरू हो जाएगा।

हुवावे मायमैंग 5 में 5.9 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। यानी आपको फोन में पतले बेज़ल लेस डिज़ाइन वाला स्क्रीन मिलेगा। स्क्रीन की डेनसिटी 407 पीपीआई है। हुवावे के इस हैंडसेट में हुवावे किरिन 659 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। हैंडसेट के साथ यूज़र 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 मार्शमैलो पर आधारित ईएमयूआई 5.1 पर चलेगा।
Advertisement

सबसे पहले बात करते हैं स्मार्टफोन की ख़ासियत कैमरा सेटअप। स्मार्टफोन में चार कैमरे हैं- दो आगे की तरफ़ और दो रियर पर। रियर पर 16 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल बीएसई सीएमओएस सेंसर हैं जो फ्लैश, पीडीएएफ और ऑटोफोकस के साथ आते हैं। स्मार्टफोन में सेल्फी लेने के लिए 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल सेंसर हैं जो फिक्स्ड फोकल लेंस और लाइट फ्लैश से लैस हैं। फोन के रियर पैनल पर कैमरे के नीचे एक फिंगरप्रिंट सेंसर है।

स्मार्टफोन का डाइमेंशन 156.2 x 75.2 x 7.5 मिलीमीटर और वज़न 164 ग्राम है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3340 एमएएच की बैटरी है। यह डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय फ़ीचर से लैस है। हैंडसेट हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आएगा।  फोन को स्ट्रीमर गोल्ड और ओब्सिडियन ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा।
Advertisement

कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, ग्लोनास, यूएसबी ओटीजी, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और यूएसबी 2.0 टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इसके अलावा फोन  में ग्रेविटी सेंसर, लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर, कंपास सपोर्ट और एनएफसी सपोर्ट है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.