हुवावे मायमैंग 5 में है 16 मेगापिक्सल का कैमरा, जानें इसके बारे में

हुवावे मायमैंग 5 में है 16 मेगापिक्सल का कैमरा, जानें इसके बारे में
ख़ास बातें
  • इसे अंतरराष्ट्रीय मार्केट में हुवावे जी9 के नाम से जाना जाएगा
  • हुवावे मायमैंग 5 में 3 जीबी और 4 जीबी रैम वाले वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं
  • चीनी मार्केट में इनकी कीमत 20,000 रुपये से ज्यादा है
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता हुवावे ने अपना नया स्मार्टफोन मायमैंग 5 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह हैंडसेट हुवावे मायमैंग 4 का अपग्रेडेड वेरिएंट है जिसे चीन के बाहर हुवावे जी8 के नाम से लॉन्च किया गया था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि नए हैंडसेट को हुवावे जी9 के नाम से जाना जाएगा। याद रहे कि कंपनी पहले ही हुवावे जी9 लाइट लॉन्च कर चुकी है।

घरेलू मार्केट में हुवावे मायमैंग 5 की बिक्री 21 जुलाई से शुरू होगी। इसके दो वेरिएंट पेश किए गए हैं। 3 जीबी रैम वाला वेरिएंट 2,399 चीनी युआन (करीब 23,990 रुपये) और 4 जीबी रैम वाला वेरिएंट 2,599 चीनी युआन (करीब 25,990 रुपये) में मिलेगा। उम्मीद है कि इस हैंडसेट को जल्द ही भारत में भी पेश किया जाएगा।

हुवावे मायमैंग 5 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920 x 1080 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 401 पीपीआई है। हुवावे के इस हैंडसेट में 2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 625 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसके दो वेरिएंट हैं। एक 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है और दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। दोनों ही हैंडसेट के साथ यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित ईएमयूआई 4.1 पर चलेगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसका 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और पीडीएएफ फ़ीचर से लैस है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इसमें मौजूद 3,340 एमएएच की बैटरी के बारे में 22 घंटे का टॉक टाइम और 800 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। 3 जीबी रैम वाला वेरिएंट शैंपेन गोल्ड और मूनलाइट सिल्वर कलर में मिलेगा। 4 जीबी रैम वाला वेरिएंट शैंपेन गोल्ड और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा।

फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल हैंडसेट को अनलॉक करने के अलावा हुवावे पे को इज़ाजत देने और नोटिफिकेशन पैनल एक्सेस करने के लिए किया जा सकता है। यह डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय फ़ीचर से लैस है। हैंडसेट हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आएगा। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी ओटीजी और यूएसबी 2.0 टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »