20 मेगापिक्सल कैमरे वाला Huawei Honor 7 स्मार्टफोन लॉन्च

20 मेगापिक्सल कैमरे वाला Huawei Honor 7 स्मार्टफोन लॉन्च
विज्ञापन
भले ही हुवावे (Huawei) ने गूगल (Google) के साथ अगले नेक्सस (Nexus) हैंडसेट के लिए समझौता किया हो, लेकिन चीन की यह कंपनी मार्केट में नए स्मार्टफोन उतारने से पीछे नहीं हट रही। Huawei ने मंगलवार को चीन में हॉनर 7 (Honor 7) स्मार्टफोन के तीन वेरिएंट पेश किए। हैंडसेट के 16जीबी वेरिएंट की कीमत CNY 1999 (करीब 20,500 रुपये), 16जीबी डुअल सिम वेरिएंट की कीमत CNY 2199 (22,600 रुपये) और 64जीबी वेरिएंट की कीमत CNY 2499 (25,600 रुपये) रुपये रखी गई है। हालांकि, इस स्मार्टफोन को चीन के बाहर लॉन्च किये जाने की जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप (Android 5.0 Lollipop) पर चलने वाले Honor 7 में एल्यूमिनियम एलॉय डिजाइन होगा। हैंडसेट में 5.2 इंच का फुल एचडी (1080x1920 pixel) डिस्प्ले है, जिसकी पिक्सल डेनसिटी (घनत्व) है of 423ppi। इसमें कंपनी ने अपने 64-bit octa-core Kirin 935 (चार Cortex-A53 cores at 2.2GHz + चार Cortex-A53 at 1.5GHz) प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। प्रोसेसर के साथ 3जीबी का रैम (RAM) और ARM का Mali-T628 GPU भी इंटिग्रेटेड है। एंड्रॉयड के ऊपर EMUI 3.1 स्किन का इस्तेमाल हुआ है। हैंडसेट माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करता है और इसकी एक्सपेंडिब्लिटी 128जीबी तक की है।

हुवावे हॉनर 7 (Huawei Honor 7) में फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस वाला 20 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। कंपनी का दावा है कि फेज़ डिटेक्शन मात्र 0.1 सेकेंड में ऑटोफोकस कर सकता है। रियर कैमरे में Sony IMX230 सेंसर, f/2.0 aperture, 6 लेंस मॉड्यूल और सेफायर ग्लास का प्रोटेक्शन भी है। 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे में वाइड-एंगल फिक्स्ड फोकस है और यह f/2.4 एपरचर (aperture) के साथ आता है। हुवावे एसेंड मेट 7 (Huawei Ascend Mate 7)  की तरह Honor 7 में भी रियर कैमरे के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर है, जिसे एक बार टैप करके यूज़र हैंडसेट को अनलॉक कर सकते हैं।

स्मार्टफोन में NFC, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11a/b/g/n/ac, ब्लूटूथ 4.1, GPS/ A-GPS और 4जी एलटीई कनेक्टिविटी फीचर हैं। फोन का डाइमेंशन 143.2x71.9x8.5mm है और वजन 157 ग्राम। Honor 7 में 3100mAh की बैटरी है, जो क्विक चार्जिंग फीचर के साथ आएगा। इसकी चार्जिंग में, ज़ीरो से फुल चार्ज के लिए 1 घंटे 25 मिनट का समय और जीरो से 50 फीसदी के लिए मात्र 30 मिनट का वक्त लगेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »