Huawei की फास्ट चार्जिंग तकनीक, 5 मिनट में बैटरी 48 फीसदी चार्ज

दमदार बैटरी बैकअप को लेकर भारतीय मोबाइल फोन यूज़र पहले से ज्यादा सक्रिय हो चुके हैं। हुवावे ने इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए 'फास्ट चार्जिंग' की नई तकनीक इजाद की है और वीडियो पोस्ट कर इसके बारे में बताया है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 19 जनवरी 2018 11:25 IST
ख़ास बातें
  • हुवावे की 'फास्ट चार्जिंग' की नई तकनीक इजाद की है
  • कंपनी ने इस तकनीक का खुलासा साल 2015 में ही कर दिया था
  • तकनीक के इस्तेमाल से कुछ ही मिनट में स्मार्टफोन की बैटरी चार्ज हो जाती है
दमदार बैटरी बैकअप को लेकर भारतीय मोबाइल फोन यूज़र पहले से ज्यादा सक्रिय हो चुके हैं। हुवावे ने इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए 'फास्ट चार्जिंग' की नई तकनीक इजाद की है और वीडियो पोस्ट कर इसके बारे में बताया है। हुवावे वॉट लैब द्वारा तैयार की गई इस तकनीक के बारे में दावा है कि इसे इस्तेमाल करने पर स्मार्टफोन की बैटरी 10 गुना ज्यादा तेज़ी से चार्ज हो जाएगी। वीडियो के मुताबिक, इस तकनीक के इस्तेमाल से कुछ ही मिनट में स्मार्टफोन की बैटरी चार्ज हो जाती। हालांकि, कंपनी ने इस तकनीक का खुलासा साल 2015 में ही कर दिया था लेकिन एक बार फिर से कंपनी ने 'फास्ट चार्जिंग' फीचर की जानकारी वीडियो के जरिए दी है।

बुधवार को हुवावे ने यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया कि इस तकनीक की मदद से स्मार्टफोन की बैटरी सिर्फ 5 मिनट में 48% चार्ज हो जाएगी। कंपनी ने यह भी दावा किया है कि 48% की इस चार्जिंग में आपको लगभग 10 घंटे का टॉकटाइम मिलेगा। कंपनी के बयान के मुताबिक, यह बाकी तकनीक से 10 गुना तेज चार्जिंग है। हुवावे का कहना है कि उसकी यह तकनीक जल्द ही तमाम इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों जैसे स्मार्टफोन, मोबाइल पावर सप्लाई, कम्प्यूटर और ई-वाहनों को बैकअप मुहैया करवाएगी।
Advertisement


आपको बता दें कि साल 2015 में कंपनी ने दो वीडियो पोस्ट किए थे, जिसमें महज 2 मिनट के भीतर 600 एमएएच की बैटरी को चार्ज करके दिखाया गया था। दूसरे वीडियो में हुवावे की तकनीक से एक 3000 एमएएच की बैटरी 5 मिनट में 48% चार्ज हो रही थी। सिर्फ 3000 एमएएच बैटरी वाले हिस्से को हटा दें तो कंपनी का हालिया वीडियो काफी हद तक उसके पिछले दूसरे वीडियो जैसा है।
Advertisement

नए वीडियो में बताई गई तकनीक की एक और खास बात यह है कि हुवावे ने 'फास्ट चार्जिंग' फीचर के लिए अलग से एक डिवाइस दी है। जब यूजर अपने स्मार्टफोन को इस तकनीक से चार्ज करेंगे तो उन्हें अपने फोन की बैटरी निकालनी होगी। अब सवाल यह खड़ा होता है कि क्या भारत में रिमूवेबल बैटरी का दौर वापस आएगा? खुद हुवावे की ही बात करें तो उसके  Honor View 10, Honor 7X और Honor 9 Lite जैसे स्मार्टफोन में रिमूवेबल बैटरी का विकल्प नहीं दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  7. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  8. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  9. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  10. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.